Cricket: विश्व कप फाइनल के हीरो रहें दिग्गज cricketer गिरफ़्तार...श्रीलंका में चल रही पूछताछ

image
Manjot kalra

Cricket: साल 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में शानदार शतक लगाकर भारत को चैंपियन बनाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनजोत कालरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि श्रीलंका में सामने आया कथित मैच फिक्सिंग जांच का मामला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग से जुड़ी जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है और मामले में आधिकारिक निष्कर्ष आना बाकी है।

2018 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो थे मनजोत कालरा

मनजोत कालरा ने साल 2018 अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में रिकॉर्ड चौथा अंडर-19 विश्व कप खिताब अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया था।

आईपीएल में मिला मौका, लेकिन नहीं खेल सके कोई मैच

विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2018 की नीलामी में तत्कालीन  दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने मनजोत कालरा को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। हालांकि, उन्हें टीम की ओर से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। बाद में 2020 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया।

Read Also:Cricket: लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने लिखा नया इतिहास, इंग्लैंड टीम को 270 रनों से धूल चटाकर जीता ऐतिहासिक टेस्ट

 घरेलू क्रिकेट में भी नहीं चला बल्ला

आईपीएल के बाद मनजोत कालरा ने दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेला और मार्च 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए टी20 क्रिकेट में पदार्पण किया। लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। इसके बाद वह धीरे-धीरे घरेलू क्रिकेट से भी दूर होते गए और लंबे समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में सक्रिय नजर नहीं आए।

जाफना किंग्स से जुड़ा नाम

हाल के समय में मनजोत कालरा का नाम श्रीलंका प्रीमियर लीग (LPL) की फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स से जुड़ा बताया गया, जहां वे सह-मालिक की भूमिका से जुड़े होने की खबरों में रहे। इसी दौरान कथित भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग जांच में उनका नाम सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है।

Read Also:Cricket: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रचेंगे विराट कोहली, गांगुली की कर लेंगे बराबरी, तेंदुलकर का रिकॉर्ड करेंगे ध्वस्त