Weather Update: झुलसाती गर्मी से अब मिलेगी राहत, कल से तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने दी जानकारी

barsaat_LZMbq7R1S.jpg

Weather Live Update: देश के 15 से ज्यादा राज्य इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश का बांदा शहर 47.4 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। अब झुलसाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। उत्तर भारत के मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और यूपी समेत कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश हो सकती है।

बिहार के 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही यहां पर 60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। राजस्थान में जयपुर समेत 11 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट है। जैसलमेर, फलोदी, गंगानगर, बीकानेर में बुधवार को हीटवेव का सबसे ज्यादा असर रहा। बुधवार को राजस्थान का श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 48 डिग्री को पार करके 48.2 डिग्री तक पहुंच गया।  

महाराष्ट्र की बात की जाए तो नागपुर शहर से बीते दिन अलग-अलग जगहों से 16 शवों को बरामद किया गया। प्रशासन को आशंका है कि हीटवेव के कारण इन लोगों की मौत हुई। शहर में बुधवार को तापमान 46 डिग्री रहा। अगर पहाड़ी राज्यों की बात करें तो बुधवार को उत्तराखंड के मैदानी जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है।

आईएमडी के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। इससे पहले मंगलवार को पिथौरागढ़ में ओले गिरे और बागेश्वर में बरसात हुई। मैदानी इलाकों में इस समय गर्मी पड़ रही है और तापमान 40 डिग्री के ऊपर है।

Read Also: Karnataka: कर्नाटक में ‘शिव सरकार’ की ताजपोशी तय, सिद्धारमैया कल देंगे इस्तीफा, 30 मई को होगा शपथ समारोह

कल से प्री-मानसून बरसात

गौरतलब है कि, कल यानी शुक्रवार से प्री-मानसून बारिश हो सकती है। यह बारिश इसलिए अहम है, क्योंकि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है। यहां 14 तय स्टेशनों में लगातार दो दिन 2.5 मिली बारिश होने पर मानसून पहुंचने का ऐलान किया जाता है। मौसम विभाग ने 26 मई को मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन यहां नमी कमजोर होने से मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। अब प्री-मानसून बरसात 29 मई से शुरू हो सकती है।

Read Also: Weather Update: कई राज्यों में हीटवेव का कहर जारी, 47.4 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म शहर, 29 मई से बारिश की चेतावनी