Ind vs Afg ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही एकदिवसीय सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला जाना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम (Chepauk Stadium) में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारत इस मैच को जीतने के साथ अफगानिस्तान टीम का क्लीन स्वीप करना चाहेगा। दूसरी ओर अफगानी टीम भी इस मैच को जीतना चाहेगी और भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। इस मैच को जीतने के साथ भारत अपने नाम एक ऐसा महारिकॉर्ड कर लेगा और पूरी दुनिया को भारत की ताकत दिखाने का अच्छा अवसर है।
भारतीय टीम साल 2010 से लेकर अब तक 13 बार एकदिवसीय सीरीज में क्लीन स्वीप कर चुकी हैं। भारत ने पिछला क्लीन स्वीप साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। इसके अलावा न्यूजीलैंड (Newzealand) की टीम ने भी एकदिवसीय मैचों में अपनी ताकत दिखाई है और अब तक 14 बार वह द्विपक्षीय सीरीज में अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम का सूपड़ा साफ कर चुकी है। आज भारत न्यूजीलैंड के इस महारिकॉर्ड की बराबरी कर सकता है। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम तीसरे स्थान पर है और वह 11 बार किसी टीम को द्विपक्षीय सीरीज में हरा चुकी हैं।
दिलचस्प बात यह है कि, भारत को इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड (India vs Newzealand) ने वनडे सीरीज में हराया था। कीवी टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया था। अब ऐसे में भारत को अफगानिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड को अपनी ताकत दिखाने का अच्छा अवसर है। बता दें कि, चेन्नई में होने वाला मुकाबला रोमांचक देखने को मिल सकता है क्योंकि यह पिच स्पिनर को मदद करने वाली है। दोनों टीमों के पास अच्छे स्पिनर मौजूद हैं। अफगान टीम के पास राशिद खान के रूप में दुनिया का शीर्ष स्पिनर मौजूद है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन...
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (C), ईशान किशन (WK), श्रेयस अय्यर, नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (WK), इब्राहिम ज़दरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (C), दरविश रसूली/मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामी/अज़मतुल्लाह उमरज़ई।
Read Also: ODI WC 2027: वनडे विश्वकप में खेलेंगे रोहित-विरोट, BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान
