Lifestyle: चिलचिलाती गर्मी में रहना चाहते हैं कूल और हाइड्रेट, अपनाएं ये ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे ऊर्जावान

drinks_sCAsNg4Zm.jpg

Summer Heatwave Drinks: देश के अधिकतर राज्य इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना कर रहे हैं। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इस चिलचिलाती धूप में थोड़ी सी लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसी भीषण गर्मी में आप जल्दी थक जाते हैं या फिर आप कमजोरी महसूस करने लगते हैं। ऐसे में शरीर पानी की कमी की समस्या का सामना करने लगता है। झुलसाती गर्मी में पानी की कमी हमें कई तरह की चुनौतियों के सामने खड़ा कर देती है।

जून महीने में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान रहता है तो ऐसे में शरीर को हाइड्रेट करना बेहद जरूरी हो जाता है। शरीर को हाइड्रेट करना सिर्फ पानी की कमी को दूर करना नहीं बल्कि ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्वों के लिए भी आवश्यक होता है। ऐसे में शरीर को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए हमें कई तरह के पेय पदार्थों को अपनाना चाहिए। यह गर्मी में हमारे शरीर के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होता है।

फ्रेश नारियल पानी

भीषण गर्मी में फ्रेश नारियल पानी हमारे शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं होता है। गर्मी को झेलने के लिए हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट भरपूर मात्रा में होना चाहिए। नारियल पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट होते हैं जो कि इसे परफेक्ट हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स बनाने में मदद करते हैं। यह डिहाइड्रेशन ब्लड प्रेशर को संतुलन प्रदान करता है।

nariyal_ZnFg9rM95n.jpg

नींबू पानी

नींबू पानी एक सरल लेकिन बेहद असरदार हाइड्रेडिंग ड्रिंक्स है। जिसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है और इसमें ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती। यह शरीर में विटामिन C की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

आम पन्ना

आम पन्ना एक ट्रेडिशनल कूलिंग ड्रिंक्स है। जिसे लोग काफी समय से गर्मी में ठंडक के लिए पीते आए हैं। इसके लिए कच्चे आम को उबाल कर जीरा और काले नमक के साथ ब्लेंड करने पर आम पन्ना बनकर तैयार हो जाता हैं। इस ड्रिंक्स के दो फायदे है। एक तो यह हाइड्रेशन में मदद करता है और दूसरा डाइजेशन में भी सपोर्ट करता हैं। साथ ही साथ हीट स्ट्रोक से भी बचाव करता है।

aam_panna__Z0u2a_VV.jpg

छाछ

छाछ एक प्रोबायोटिक्स से भरपूर पारंपरिक पेय पदार्थ है जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पेट को स्वस्थ रखते हैं। साथ ही गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। इसकी प्राकृतिक ठंडक देने वाली विशेषता इसे गर्मी के मौसम के लिए एक आदर्श पेय बनाती है।

chaach_-x-lg21nm.jpg

सत्तू का शरबत

सत्तू का शरबत गर्मियों का एक देसी सुपर ड्रिंक माना जाता है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करता है। चने से बने इस सत्तू में प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। यह पाचन को भी सुधारता है। इसे पीने से थकान और कमजोरी दोनों दूर हो जाती है।

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान