Cockroach Janta Party Abhijit Deepke: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर हमला हो गया। प्रदर्शन के दौरान कई युवकों ने दीपके को थप्पड़ जड़े। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हमले के बाद सीजेपी संस्थापक का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि हम अब आंदोलन को तेज करेंगे और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा लिए बगैर वापस नहीं लौटेंगे।
बताया जा रहा है कि सोमवार को जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी का शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान कई युवक प्रदर्शन में पहुंचे और अभिजीत दीपके पर हमला बोल दिया। दीपके के साथ इस हाथापाई में कई थप्पड़ जड़े गए। इसके बाद पार्टी समर्थकों ने दो युवाओं को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बता दें कि, कॉकरोच जनता पार्टी का उदय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुआ। दरअसल, एक मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कथित तौर पर कुछ लोगों को कॉकरोच की संज्ञा दी। जिसके बाद युवाओं को आकर्षित करते हुए कॉकरोच पार्टी बनाई गई। अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक बने और बड़ी संख्या में युवा उनसे जुड़े। अभिजीत ने युवाओं पर फोकस किया और अब ये एक वायरल मूवमेंट बन गया।
शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
भारत वापसी के बाद दीपके ने सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया और इस दौरान हजारों की संख्या में देश के युवा उनके साथ जुड़े और केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। आज राजस्थान की राजधानी में सीजेपी ने शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस्तीफा मांगा। प्रदर्शन के दौरान कुछ युवक आए और अभिजीत दीपके पर हमला बोल दिया। इस दौरान युवकों ने दीपके को थप्पड़ जड़ दिए। जिसके बाद पार्टी समर्थकों ने युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हमले के बाद सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। हम इस तरह के हमले से डरने वाले नहीं है। सीजेपी जब तक अपने प्रदर्शन को खत्म नहीं करेगी जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान अपना इस्तीफा नहीं दे देते। अब 20 जून को एक बार फिर से दिल्ली कूच किया जाएगा।
Read Also: Health: शुगर से लेकर लीवर तक की बीमारियों में वरदान है सेब का सिरका, गुणकारी फायदे कर देंगे हैरान
Read Also: Lifestyle: बरसात के मौसम में ऐसे बनाए रखें घर की खूबसूरती, सुरक्षा के लिए बरते ये सावधानियां
