Health: गर्मी के मौसम में रोज पिएं लौकी का जूस, शरीर रहेगा हाइड्रेट और मिलेंगे कई गुणकारी लाभ

juice_bG8FtMPMB.jpg

Benefits of Bottle Guard Juice: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा रखना या डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए और ऊर्जा बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह के नेचुरल हेल्थ ड्रिंक पीना शुरू कर देते हैं। इनमें लौकी के जूस को काफी पसंद किया जाता हैं जिसे आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों में ही शरीर के पोषण के लिए फायदेमंद माना जाता है। गर्म मौसम में शरीर से अधिक पसीना बाहर निकालता है, जिससे पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है। अगर समय रहते इसकी भरपाई न की जाए तो इसके दुष्परिणाम हो सकते हैं जैसे थकान होना, चक्कर आना, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्मियों के मौसम में लौकी का जूस महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुबह के समय लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए।

क्यों महत्वपूर्ण है लौकी का जूस...

लौकी (Bottle Gourd) एक हल्की, पानी से भरपूर सब्जी है। इसका जूस लंबे समय से डिटॉक्स ड्रिंक और वजन घटाने के लिए प्राकृतिक पेय रूप में काम करता है।

लौकी जूस में भरपूर पोषक तत्व होते हैं।

लौकी जूस में लगभग 90-95 फीसदी पानी होता है और इसमें फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम,  मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह हमारे लिए कई प्रकार की समस्याओं में मददगार साबित होता है।

लौकी जूस से होने वाले फायदे....

शरीर को हाइड्रेट रखना

लौकी में पानी की मात्रा भरपूर  होती है, जिससे यह डिहाइड्रेशन से बचाने में उपयेगी माना जाता है। गर्मी के मौमस में लौकी का सेवन करना फायदेमंद होता है।

वजन घटाने में मदद (benefits of bottle guard juice) 

अगर आप वजन घटाने के लिए लौकी जूस खोज रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें कैलोरी कम होती है और लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस कराता  है। जिससे भूख कम लगती है। ऐसे में यह रस वजन कम करने में मदद करता है।

Read Also: https://news.unquote.co.in/articles/healthlifestyle-side-effects-of-jamun-digestive-problem-blood-sugar-uncontrol-low-blood-pressure-more-details

मजबूत लिवर

आयुर्वेद में लौकी को शरीर को शुद्ध करने वाली सब्जी माना गया है। इसका जूस लिवर की कार्यक्षमता को सपोर्ट करता है। जिससे पाचन क्रिया मजबूत होती है।

ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण

इसमें मौजूद पोटैशियम और सोडियम शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।

Disclaimer: दी गई उपर्युक्त जानकारी या संपूर्ण जानकारी संग्रह केवल सामान्य उद्देश्य के लिए है। अगर आप इस तरह की किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको किसी पेशेवर चिकित्सा की सलाह लेनी चाहिए।

Read Also: Health: स्वाद से लेकर पोषक तत्वों का खजाना है जामुन, दिल की बीमारी से लेकर कैंसर तक लड़ने में करता है मदद

Read Also: Health: स्वाद के चक्कर में न करें ये गलती, ज्यादा जामुन खाना पड़ सकता है भारी, जानिए इसके साइड इफेक्ट्स