Health: हेल्दी भी और जल्दी भी...चंद मिनटों में बना सकते हैं चावल का चीला, बस नोट कर लीजिए रेसिपि

rice_chilla_FUf1EeYptc.jpg

Rice Chilla Recipe: भारतीय घरों में चावल के बिना खाना अधूरा समझा जाता है। घर से लेकर होटल, पार्टी, शादी और हर रेस्तरां में चावल आसानी से मिलता है। कई बार खाना खाने के बाद चावल बच जाते हैं, कई जगहों पर वह वेस्ट हो जाते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या करना चाहिए जिससे चावल का सदुपयोग हो सके। ऐसे में चावल का चीला बनाना चाहिए क्योंकि यह हेल्दी भी है और जल्दी बन भी जाता है। चावल का चीला हमारे खाने को लजीज बना देता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी आसान रेसिपी जो महज 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। जिससे आप अपने बचे हुए चावलों में हल्दी डाल कर उसे और स्वादिष्ट बना सकते हैं।

चावल का चीला बनाने की विधि...

इनग्रिडियेंट...

सबसे पहले एक कटोरा बचा चावल लें।

एक कटोरी सूजी और एक कटोरी दही लें।

1/3 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा का भी प्रयोग करें।

½ बॉउल बेसन

1 बारीक कटा हुआ प्याज

1 चॉप किया हुआ टमाटर

1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुए)

1 छोटा टुकड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ

बारीक कटा हरा धनिया

¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर लें।

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आधा छोटा चम्मच जीरा

थोड़ी सी अजवाइन

स्वादानुसार नमक ऐड़ कर लें।

चीला सेंकने के लिए तेल या घी लें।

चीला बनाने की विधि...

एक बड़े कटोरे में बचे हुए चावल के साथ सूजी और दही को शामिल करें। अब इस मिश्रण को एक ब्लेंडर या मिक्सर जार में डालें। इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा पानी भी मिला दें। इसे तब तक पीसें जब तक एक चिकना और गाढ़ा पेस्ट न बन जाए। ध्यान रहें, कि पेस्ट न तो बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा। चीले के लिए जैसी कंसिस्टेंसी चाहिए, वैसी ही रखें।

फिर पिसे हुए पेस्ट को वापस कटोरे में निकालकर उसमें सही अनुपात में बेकिंग सोडा मिला दें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। बेकिंग सोडा डालने से चीला फूला हुआ और नरम बनेगा। बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में कंफ्यूज मत होना। याद रहे कि आपको बेकिंग सोडा ही डालना है।

Read Also: Health: सिरदर्द से लेकर दिमाग तक लाभदायक है अपराजिता के फूल और जड़, चमत्कारिक गुण कर देंगे हैरान

ऐसे बनाएं एकदम परफेक्ट चीला...

एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गरम कर लें उसके बाद हल्का सा तेल या घी लगाकर तवे को चिकना कर लें। जब तवा गरम हो जाए, तो एक बड़ा चम्मच घोल लेकर तवे पर फैलाएं, इसके बाद चीले के किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें और मीडियम आंच पर एक तरफ से क्रिस्पी होने तक पकने दें। उसके बाद पलटकर दूसरी तरह भी सेंक लें।

यदि नॉन स्टिक तवा नहीं हैं तो आप लोहे के तवे पर नमक छिड़कने वाली ट्रिक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चीला चिपकने और जलने का डर नहीं रहता। अब आप गरमागरम चीले को अपनी पसंदीदा हरी, लाल चटनी और सॉस या अचार के साथ भी परोस सकते हैं।

Read Also: Health: मोरिंगा को क्यों कहा जाता है ‘जादुई पेड़’ ?, इसके चमत्कारिक फायदे जानकर मुंह में उंगुली दबा लेंगे आप

Read Also: चमकती दमकती रहेगी स्किन...झुर्रियां और ढीली त्वचा हो जाएगी गायब, बस ऐसे कर लीजिए एलोवेरा का इस्तेमाल