UP: ‘टीएमसी के बाद अब अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में होगी टूट’, कैबिनेट मंत्री ने कर दिया दावा

rajbhar_kYUGiTztn.jpg
ओम प्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री

UP News: पश्चिम-बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी में टूट जारी है और एक के बाद एक नेता पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। टीएमसी के बाद अब महाराष्ट्र शिवसेना (यूबीटी) और उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) में टूट होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, महाराष्ट्र में अभी शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों ने पार्टी से अलग होने और नया दल बनाने का कोई आधिकारिक बयान नहीं किया हैं।

अब पश्चिम-बंगाल और महाराष्ट्र की सियासत में उथल-पुथल के बाद टूट का दावा उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश में बड़ी टूट देखने को मिलेगी। समाजवादी पार्टी के सभी नेता बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार बैठे हैं। पश्चिम-बंगाल और महाराष्ट्र को छोड़िए अब उत्तर प्रदेश में टूट होने जा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब प्रदेश में विधानसभा 2027 की हलचल तेज है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों अपनी रणनीतियों को धार देने में जुटे हैं। कैबिनेट मंत्री के दावे के बाद समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील साजन ने कहा कि बीजेपी और उनके सहयोगी बौखलाए हुए हैं। ओपी राजभर का दावा सिर्फ अपनी दुकान चलाने के लिए हैं। साल 2027 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। सपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा। इस समय बीजेपी सरकार की तानाशाही चरम पर है और जनता के घर तोड़े जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री राजभर का काम बकवास करना है।

इस दौरान ओपी राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए घोटालों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-सैसे सपा के शीर्ष नेतृत्व में बेचैनी बढ़ रही है। पूरा प्रदेश जानता है कि पूर्व में हुए घोटालों के केन्द्र में किस पार्टी के नेता रहे हैं। खनन घोटाले और गोमती रिवर फ्रंट परियोजना से जुड़े मामलों को लेकर पूरा उत्तर प्रदेश जानता है कि इन प्रकरणों में कौन लोग चर्चा के केंद्र में हैं।

Read Also: Rajyasabha Chunav 2026: बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर, MP से गुजरात तक मिला टिकट, पढ़िए पूरी जानकारी

कैबिनेट मंत्री के अनुसार, जब घोटालों की जांच आगे बढ़ती है तो कुछ लोगों की परेशानी भी बढ़ती है। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी नए साक्ष्य या संभावित दल-बदल करने वाले नेताओं का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका दावा बड़ा माना जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह नया भारत और नया उत्तर प्रदेश है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को प्रदेश का भ्रमण करना चाहिए और विकास को देखना चाहिए। आज बदलता उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। अब विश्वभर से लोग उत्तर प्रदेश घूमने आते हैं। अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन करने आते हैं। उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों के लिए भी विकास की नजीर बन रहा है।

Read Also: Ind vs Afg: दूसरे ODI में इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, 10 रन बनाते ही सचिन और सहवाग को छोड़ देंगे पीछे, बनेंगे नंबर वन बल्लेबाज

Read Also: Maharashtra Shiv Sena UBT Crisis: बागी सांसदों को संजय राउत की चेतावनी, ‘कोई शिवसेना छोड़कर गया तो उसे छोड़ेंगे नहीं’