Health: ब्लड शुगर और बैड कोलेस्ट्रॉल करिए कंट्रोल, दिल के मरीजों के लिए भी वरदान है मेथी, बस सुबह इस तरह करिए इस्तेमाल

fenugreeek_gC0EC_Zjj.jpg

Benefits of Fenugreek Seeds: भारतीय रसोई में मसाले सिर्फ खाने को स्वादिष्ट नहीं बनाते नहीं बल्कि कुछ मसाले हमारे स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित होते हैं। इन मसालों में से एक मसाला है मेथी दाना। यह हर भारतीय की रसोई में आसानी से मिल जाता है। यह सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि यह अचार आदि में भी इस्तेमाल किया जाता है। हर घर में मेथी को बड़े चाव के साथ खाया जाता है। 

लेकिन शायद आपको पता नहीं है कि ये छोटा सा दिखने वाला मसाला औषधीय गुणों से भरपूर है। सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी के बीजों का सेवन करना किसी वरदान से कम साबित नहीं होता है। मेथी के छोटे-छोटे दानों में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की क्षमता रखता है।

रात को मेथी के दानों को पानी में भिगोने से इसके औषधीय गुण और बढ़ जाते हैं। इससे मेथी को पचाना बहुत आसान हो जाता है, साथ ही इसके फायदे बढ़ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको मेथी के दाने के फायदे बताएंगे कि सुबह खाली पेट सेवन करने से क्या-क्या लाभ मिलता है।

 ब्लड शुगर और डायबिटीज कंट्रोल

सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी के दाने खाने से ब्लड शुगर और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। मेथी में मौजूद घुलनशील फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोज के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इससे अचानक ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता। साथ ही, यह इंसुलिन के स्राव को भी बेहतर बनाती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

 मजबूत पाचन तंत्र

आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण गैस, एसिडिटी और कब्ज आम समस्याएं बन चुकी हैं। भीगी हुई मेथी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो मल को नरम बनाता है और आंतों की सफाई करता है। सुबह खाली पेट इसे चबाकर खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और पुरानी से पुरानी कब्ज से राहत मिलती है।

 बैड कोलेस्ट्रॉल और हार्ट में लाभदायक

मेथी के दानों में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है और यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करता है। जब कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है, तो धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है, जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही यह हमारे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

Read Also: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की जांच रिपोर्ट के बाद पहला एक्शन, ट्रस्ट ने 8 लोगों को नामजद करते हुए कराई FIR

मोटापा कम करने में फायदा

सुबह खाली पेट मेथी को चबाकर खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी तेज करती है, जिससे शरीर की चर्बी तेजी से बर्न होती है। यह वजन को कम करने में सहायक होता है।

disclaimer: दी गई उपर्युक्त जानकारी और स्वास्थ्य टिप्स केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसे किसी पेशेवर की सलाह के तौर नहीं लेना चाहिए। अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या डाइट में बदलाव करना चाहते हैं तो पेशेवर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।

Read Also: UP Panchayat Chunav: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानों को प्रशासक बनाने को बताया गलत, सरकार से मांगी चुनाव की टाइमलाइन

Read Also: Ind vs IRE: युवा सनसनी वैभव का क्यों नहीं हुआ डेब्यू? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बता दी साफ वजह