Ind vs Eng: अगले मुकाबले में बदली जाएगी भारतीय प्लेइंग इलेवन, पिछले मैच का ‘विलेन’ होगा बाहर, यह रहेगी प्लेइंग इलेवन

bishoi_sypCD-RQS.jpg

Ind vs Eng Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज जारी है। आयरलैंड की तरह यहां भी भारत के लिए प्लेइंग इलेवन सिरदर्द बनी हुई है। शुरुआती दोनों मुकाबलों में अंतिम ग्यारह में बदलाव देखने को मिला है। सीरीज का अगला मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है क्योंकि भारत इसे जीतकर सीरीज बराबरी पर लाना चाहेगा तो वहीं इंग्लिश टीम इसे जीतकर सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बनाना चाहेगी।

इस श्रंखला का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि दूसरे में भारत को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब सीरीज का अगला मुकाबला 7 जुलाई मंगलवार को टेंट ब्रिज में खेला जाएगा, जो काफी अहम होने वाला है। इसमें भारत की प्लेइंग इलेवन को फिर से बदलने की संभावना है। जिस गेंदबाज की वजह से पिछला मैच हारे हैं, उसे बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

मंगलवार को होने वाले मुकाबले में एक और तेज गेंदबाज की एंट्री होते हुए नजर आ रही है। दूसरे मैच में टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरी थी, इसको लेकर सवाल उठे हैं। अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती टीम में थे, इसके बाद भी रवि बिश्नोई को टीम में लिया गया। यही बिश्नोई टीम की हार के कारण बन बैठे। जब मैच करीब-करीब टीम इंडिया की पकड़ में था, तब 17वां ओवर लेकर आए बिश्नोई ने दो बैक फुट नो बॉल डाल दी। इसके बाद जो फ्री हिट मिली, उसमें इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दो छक्के ठोककर मैच को करीब-करीब खत्म कर दिया। इस ओवर में बिश्नोई ने 29 रन खर्च किए, जो टीम इंडिया पर भारी पड़ गए। इस मैच के बाद बिश्नोई क्रिकेट आलोचकों के निशाने पर आ गए।

Read Also: Ind vs Afg ODI Live: इकाना में गिल और इशान का तूफान, 52 साल में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, 80 से कम गेंदों में ठोका शतक

 इस मुकाबले में बिश्नोई ने 4 ओवर में 60 रन खर्च कर दिए। ऐसे में संभावना है कि रवि का नाम प्लेइंग इलेवन से हटाकर प्रिंस यादव की एंट्री कराई जाएगी। प्रिंस ने आयरलैंड के ही खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, उसमें तीन सफलताएं भी हासिल की थी, लेकिन उसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया है। ऐसे में अब इनकी एंट्री होती हुई दिखाई दे रही है।

 दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन...

 भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (WK), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर।

 इंग्लैंड क्रिकेट टीम: हैरी ब्रूक (C), फिल सॉल्ट, जोस बटलर (WK), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, सैम कुरन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोश टंग, जॉर्डन कॉक्स, सन्नी बेकर, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स।

Read Also: Cricket: हिटमैन रोहित शर्मा से छिना T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ताज, इस इंटरनेशनल टीम के कप्तान ने 60 मैचों में कर दिया धमाका

Read Also: Ind vs Afg 2026: वनडे में एक और कीर्तिमान रचेंगे रोहित शर्मा, गांगुली और द्रविड़ को छोड़ देंगे पीछे, कैलिस से भी निकल जाएंगे आगे