एक रंग का लुक, यानि मोनोक्रोम से भी दिख सकते हैं आप सुपर क्लासी और अट्रैक्टिव, अपनाएं ये ट्रिक्स

fashion_gFhiUr293.jpg

Fashion Tips: आज के समय में अट्रैक्टिव और स्टाइलिश दिखने के लिए महंगे कपड़े पहनना जरूरी नहीं है। असली फैशन तो वही है जो सिंपल होने के बावजूद आपको एलिगेंट और क्लासी लुक दे। आपने देखा होगा कि बहुत से लोग कम कपड़ों में भी बेहद आकर्षक लगते हैं, क्योंकि उन्हें स्टाइलिंग की सही ट्रिक्स पता होती है। अगर आपके कपड़ों की फिटिंग सही हो और कलर संयोजन अच्छा हो तो आपका पूरा लुक बदल सकता है।

 आप जानते हैं खास बात यह है कि इन कुछ ट्रिक्स को अपनाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती, अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तब भी आप अपने रोजाना के लुक को बेहद स्टाइलिश बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी आसान स्टाइलिंग ट्रिक्स, जो आपको मिनटों में सुपर क्लासी और स्मार्ट बना सकती है।

एक रंग का लुक

अगर आप कम मेहनत में और अपने आप को क्लासी दिखाना चाहते हैं, तो एक रंग का लुक यानी मोनोक्रोम स्टाइल आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसका मतलब है एक कलर फैमिली के कपड़े पहनना, जैसे या तो पूरा ब्लैक पहने, या पूरा व्हाइट, और या ग्रे टोन। इससे आपका लुक बेहद प्रीमियम और सॉफिस्टिकेटेड लगेगाl

ladki_35Bd7wZms.jpg

सही फिटिंग वाले कपड़ो का चयन करें

कपड़े कितने महंगे हैं, इससे ज्यादा जरूरी है कि उनकी फिटिंग कैसी है। जरूरत से ज्यादा ढीले या ज्यादा टाइट कपड़े आपका पूरा लुक बिगाड़ सकते हैं। इसलिए हमेशा ऐसे कपड़ों का चयन करें जो आपकी बॉडी पर अच्छी तरह से फिट हों, और अगर एक सिंपल टी-शर्ट भी सही तरह से फिटिंग की हो, तो वह बेहद स्टाइलिश दिख सकती हैं खासकर ब्लेजर, जींस और शर्ट में फिटिंग का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। यदि आपके कपड़ों की फिटिंग अच्छी है तो यह आपके लुक को तो इन्हेंस करती ही है, साथ ही आपके कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाती है।

सिंपल लेकिन क्लासी एक्सेसरीज को चुनें

बहुत ज्यादा ज्वैलरी या भारी भरकम एक्सेसरीज कई बार आपके लुक को ओवरड्रेस्ड कर देती हैंl इसलिए हमेशा मिनिमल और एलिगेंट एक्सेसरीज का चयन करें।

एक सस्ती और अच्छी घड़ी, छोटे स्टड ईयररिंग्स, पतली चेन या सिंपल बैग भी आपके पूरे लुक को अपग्रेड कर सकते हैं। पुरुषों के लिए एक क्लीन वॉच और एक बेल्ट ही काफी होती है। ध्यान रखें कि कम एक्सेसरीज में भी क्लासी दिखा जा सकता है। 

style_rhrpmHEFd.jpg

न्यूट्रल रंग का चुनाव

क्या आपको पता है व्हाइट, ब्लैक, ग्रे, ब्राउन और नेवी ब्लू जैसे कलर्स न्यूट्रल कलर्स होते हैं, जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। ये कलर्स किसी भी दूसरे रंग के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं जो आपको रॉयल और क्लासी लुक देते हैं।

अगर आप भी रंग का चुनाव करते समय कनफ्यूज़ हो जाते हैं, तो आपके लिए ये न्यूट्रल शेड्स एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि यह हमेशा स्टाइलिश लगते हैं। इस कलर के कपड़े हर मौसम और हर मौके पर अच्छे लगते हैं।

साफ और मिनिमल फुटवियर ही पहनें

अच्छे कपड़ों के साथ गंदे या बहुत भारी फुटवियर आपका पूरा लुक खराब कर देते हैं। इसलिए  फटवियर हमेशा साफ-सुथरे और सिंपल पहनें। व्हाइट स्नीकर्स, न्यूड हील्स, लोफर्स या सिंपल सैंडल हर आउटफिट के साथ स्टाइलिश और शानदार लगते हैं। फुटवियर जितना क्लीन, साफ सुथरा और मिनिमल होगा, आपका लुक उतना ही ज्यादा क्लासी लगेगा l

Read Also: Lifestyle: मसाला डोसा खाकर हो गए हैं बोर, प्रोटीन डोसे की रेसिपि कर लीजिए नोट, स्वाद बना देगा दीवाना

Read Also: Ram Mandir Theft: चंपत राय और अनिल मिश्रा की ट्रस्ट से छुट्टी, चंदा चोरी विवाद में छोड़ा मंदिर ट्रस्ट