Side Effects of Jamun: बरसात के मौसम में आने वाले जामुन का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को लुभाता हैं, क्योंकि यह सिर्फ मौसमी फल ही नहीं, बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है, कि लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं, और अक्सर खुद को रोक नहीं पाते, लेकिन क्या आपको पता है कि जामुन का जरूरत से ज्यादा सेवन करना भी आपकी सेहत पर उल्टा असर डाल सकता है। अधिक मात्रा में जामुन खाने से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बताते हैं कि जरूरत से ज्यादा जामुन का सेवन करने पर क्या साइड इफेक्ट्स पड़ सकते हैं।
पाचन संबंधी समस्या
जामुन में पाए जाने वाले कुछ तत्व अधिक मात्रा में लेने पर पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, और यह पेट में भारीपन, गैस या अपच जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। बता दें कि, जामुन को विटामिन C का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके अधिक सेवन से हमारे पाचन पर असर पड़ सकता है। इसलिए संवेदनशील पाचन तंत्र वाले लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
ब्लड शुगर पर असर
भले ही जामुन को ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार माना जाता हो, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन करने से शरीर में शुगर लेवल बिगड़ सकता है। जिससे कमजोरी या फिर चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
गले में खराश या सूखापन
जामुन का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि इसके अधिक सेवन से कुछ लोगों को गले में खराश या सूखापन महसूस हो सकता है। ऐसे में जामुन को काला नमक के साथ खाना लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीने से भी कुछ लोगों को दिक्कत हो सकती है, जिससे पेट में दर्द या ऐंठन जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए जामुन का सेवन हमेशा सोच-समझकर करना चाहिए।
Read Also: Health: बाजार में जामुन दे चुकी है दस्तक, स्वाद में मीठी है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान
लो ब्लड प्रेशर का खतरा
जामुन में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित करता है, लेकिन कुछ मामलों में इसके अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर सामान्य से नीचे भी जा सकता है, जिससे चक्कर या थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति पहले से डायबिटीज की दवा ले रहा है या फिर जिसका ब्लड शुगर लो रहता है। तो उसे जामुन के अधिक सेवन से बचना चाहिए।
स्किन संबंधी समस्याएं
वैसे तो जामुन में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जोकि हमारी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाता है, लेकिन फिर भी जामुन ज्यादा खाने से किसी-किसी को मुंहासे की परेशानी हो सकती है या फिर स्किन से संबंधित कोई अन्य दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है।
Read Also: सूर्या हत्याकांड पर CM Yogi की दो टूक- ‘दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं...सबक सिखाना होगा’

