Ind vs Afg Test: भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच कल, सुदर्शन IN और इस युवा का डेब्यू, जानिए कैसी होगी प्लेइंग XI

sudarshan_Y1vnoJ-zE.jpg
साई सुदर्शन

Ind vs Afg Test 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच कल से टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ भारत की इस साल टेस्ट अभियान की शुरुआत हो जाएगी। न्यू चंडीगढ़ में होने वाले इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन पर सभी की निगाहें हैं। मैच से पहले कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम संकेत दिए। इससे अंदाजा लगाना आसान हो गया है कि किस खिलाड़ी को टीम में मौका दिया जाएगा। किस खिलाड़ी का डेब्यू होने जा रहा है। हालांकि, टेस्ट प्रारुप में कमजोर अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भी प्रयोग करके देख सकता है। 

भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत देने की जिम्मेदारी एक बार फिर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के कंधों पर होगी। जायसवाल इस भारत समय भारतीय बल्लेबाजी क्रम के भरोसेमंद सलामी खिलाड़ी बन गए हैं। सीनियर खिलाड़ी केएल राहुल को इस मैच के लिए उपकप्तान बनाया गया है। हाल ही में समाप्त होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार बल्लेबाजी करने वाले साईं सुदर्शन को तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता है। वह आईपीएल में सबसे भरोसमंद बल्लेबाजों में शुमार हो गए। इस सीजन में सुदर्शन के बल्ले से 722 रन निकले हैं। इस फॉर्म को वह टेस्ट में भी जारी रखना चाहेंगे।

कप्तान शुभमन गिल नंबर चार पर जिम्मेदारी निभाते हुए दिखाई देंगे। नंबर पांच पर खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए यह मुकाबला खास रहने वाला है। पंत के करियर का यह 50वां टेस्ट मैच होगा और उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। आईपीएल में पंत ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था। नीतीश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं।

Read Also: Ind vs Ire: ‘वैभव सूर्यवंशी IN...सूर्यकुमार यादव OUT’, श्रेयस अय्यर को मिल जाएगी कप्तानी? टी-20 सीरीज के लिए इस दिन होगा ऐलान

हर्ष दुबे का होगा डेब्यू  

बीते कुछ समय में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल में वह गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर भी स्पिन के साथ बल्लेबाजी में गहराई देंगे। आईपीएल में भी सुंदर ने गेंद और बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन किया है। मुख्य स्पिनर की भूमिका में कुलदीप यादव होंगे। रवीन्द्र जडेजा की गैरमौजूदगी में वह स्पिन गेंदबाजी विभाग का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा घरेलू मैच में शानदार प्रदर्शन का इनाम हर्ष दुबे को भी मिल सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू कर सकता है।

harsh_dubey_B14zdOe6c.jpg
हर्ष दुबे

गेंदबाजी विभाग की बात की जाए तो मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी विभाग की बागडोर संभालेंगे। यह खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के बीच शानदार रहा है। दूसरे साथी के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा खेलते हुए नजर आ सकते हैं। साथ ही पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को अभी डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन...

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (VC), साई सुदर्शन, शुभमन गिल (C), ऋषभ पंत (WK), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान