Lifestyle: अगर 40 डिग्री में तंदूर की तरह तप रहा है घर, तो अपनाएं ये आसान देसी जुगाड़, AC की तरह रहेगा ठंडा

heat_SbKIuqBuA.jpg

Cooling Room Without AC: उत्तर भारत में इस समय गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान 40 डिग्री के पार है। ऐसी चिलचिलाती गर्मी में घर सिर्फ घर नहीं रहता, बल्कि आग की भट्टी की तरह तपने लगता है, क्योंकि घर के बाहर और भीतर तपिश भरी गर्मी महसूस होने लगती है, और कूलर भी फेल हो जाते हैं। ऐसे में AC का इस्तेमाल हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता। अगर आपके घर में भी AC नहीं है या फिर खराब हो गई है, तो कुछ आसान से देसी जुगाड़ के जरिए आप अपने कमरे को ठंडा रख सकते हैं, और कुछ हद तक गर्मी से राहत पा सकते हैं, तो आइए जानते है बिना AC के घर को ठंडा रखने वाले आसान से देसी जुगाड़, जो आपको दिलाएंगे भीषण गर्मी से निजात।

गीली चादर या खस के पर्दों का इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी खिड़कियों से सीधी धूप आती है, तो यह देसी जुगाड़ काफी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए खिड़कियों पर गीली सूती सफेद चादर टांग दें या खस Vetiver के पर्दों का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो इन पर हल्का पानी का छिड़काव भी कर सकते हैं क्योंकि जब बाहर की गर्म हवा इन गीली चादरों या खस के पर्दों से होकर गुजरती है, तो घर का तापमान कुछ हद तक कम हो जाता है। यह तरीका बिना बिजली खर्च किए प्राकृतिक कूलिंग का एक आसान विकल्प माना जाता है।

सही समय पर करें क्रॉस वेंटिलेशन

जून-जुलाई के महीने में जब गर्मी अपने चरम पर होती है और लू के थपेड़े कमरे को और अधिक गर्म कर देते हैं। ऐसी स्थिति में सही समय पर किया गया क्रॉस वेंटिलेशन भीषण गर्मी को कुछ हद तक आपको निजात दिला सकता है इसके लिए सुबह करीब 8 बजे या उससे पहले अपने कमरे की खिड़कियों को बंद कर दें और शाम को जब तापमान थोड़ा सामान्य हो जाएं तब कमरे की आमने-सामने की खिड़कियों को खोल दें, इससे कमरे में मौजूद गर्म हवा बाहर निकल जाएगी और आपका कमरा ठंडा महसूस होगा।

बर्फ के कटोरे वाला जुगाड़

अगर आपके कमरे में भी AC नहीं है और कूलर भी गर्म हवा देने लगा है, और कम खर्च में घर को कूल रखना चाहते हैं, तो यह आसान देसी जुगाड़ आपके काफी काम आ सकता है। इसके लिए एक बड़े कटोरे में बर्फ के टुकड़े भरकर टेबल फैन या पेडेस्टल फैन के ठीक सामने रख दें। क्योंकि जब पंखे की हवा इस बर्फ के संपर्क में आएगी तो हवा ठंडी होकर कमरे में फैल जाएगी जिससे आपको कुछ समय के लिए ठंडी और ताजगी का एहसास हो सकता है।  

हल्के रंग की चादर का करें इस्तेमाल

आपको यह तो पता ही होगा कि हमारे जीवन में रंगों का कितना महत्व है और इन रंगों का महत्व उस समय और अधिक बढ़ जाता है जब आपका कमरा भीषण गर्मी में उबल रहा हो। ऐसे में कमरे को कूल रखने के लिए हल्के रंग की चादर और पर्दों का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि जहां गहरे रंग जैसे- काला, डार्क ब्लू गर्मी को सोखते हैं, जिससे कमरा और अधिक गर्म महसूस होता है। वहीं, हल्के रंग जैसे- सफेद, क्रीम या हल्के नीले रंग की सूती चादरें और पर्दे आंखों को सूकून तो देते ही हैं, साथ ही कमरे को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं।

Read Also: Lifestyle: मसाला डोसा खाकर हो गए हैं बोर, प्रोटीन डोसे की रेसिपि कर लीजिए नोट, स्वाद बना देगा दीवाना

कमरे और बालकनी में पौधे लगाएं

पेड़-पौधे न सिर्फ हमारे घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं बल्कि घर के तापमान को भी संतुलित रखने में मदद करते हैं खासकर गर्मियों में इनडोर पौधे वातावरण को ठंडा और ताजा बनाए रखते हैं। इसके लिए आप अपने कमरे में मनी प्लांट, एलोवेरा या फिर एरिका पाम जैसे पौधे रख सकते हैं। ये पौधे हवा में नमी बनाए रखने के साथ-साथ वातावरण को शुद्ध करने में भी मदद करते हैं।

Read Also: Monsoon 2026 Update: दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत कब ? अयोध्या में सुहावना हुआ मौसम, IMD ने बताई मानसून की चाल

Read Also: शामली धर्मांतरण मामला: आयुष मलिक ने हिन्दू धर्म में की ‘घर वापसी’, पूजा पाठ करते हुए वीडियो किया जारी, चांदनी कुरैशी के लिए बना था ‘मोहम्मद अली’