Health: ऑफिस में बैठकर काम करने वालों के लिए रामबाण हैं ये योगासन, आसपास भी नहीं आएगी दर्द की कोई समस्या

yoga_new_SHIkh7SM4.jpg

Daily Yoga: आजकल हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इतने व्यस्त हैं कि खुद के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं और इस बीच हम थका हुआ महसूस करने लगते हैं। जो लोग ऑफिस में बैठकर कम से कम आठ से दस घंटे कंप्यूटर पर काम करते हैं, इतने घंटे बैठे रहने के बाद हमारी पीठ, गर्दन, कंधे, रीढ़ की हड्डी आदि में समस्याएं उत्पन्न होने लगती है, जिससे हमें मानसिक और शारीरिक तनाव होने लगता है। साथ ही हम दर्द की किसी समस्या का सामना करने लगते हैं। ऐसी समस्य़ाओं से निजात पाने और खुद को स्वस्थ रखने के लिए हमारे पास सबसे अच्छा विकल्प योग होता है।

योग शरीर, आत्मा और मन को एक सूत्र में बांधता है। योग पाचन, रक्त परिसंचरण और समग्र  स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। केवल यही नहीं, ये योग मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति को बढ़ाने, पेट के अंगों, जोड़ो, चिंता, तनाव, पीठ दर्द की परेशानी को कम करने, साइनसाइटिस, दमा, हाई बीपी और हड्डियों की कमजोरी आदि में मदद करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं जो आपको इन समस्याओं से छुटकारा प्राप्त करा सकते हैं।

बालासन

बालासन जिसे आमतौर पर (चाइल्ड पोज़) भी कहा जाता है| इसे करने से शारीरिक और मानसिक तनाव तो दूर होता ही है| साथ ही पीठ, कमर और कंधों में होने वाले दर्द से मांसपेशियों को आराम देता है। यह आसन ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए काफी असरदार है। बालासन से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, और व्यक्ति के सिरदर्द और थकान को कम करने में मदद मिलती है।

yoga_6_E-gRQ6qdn.jpg

ताड़ासन

यह योगासन शरीर को मजबूत, संतुलित और स्थिर बनाने के लिए मददगार साबित होता है।  क्योंकि यह आसन खड़े होकर किया जाता है, और इसके नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जो कि रीढ़ की हड्डी, जांघों, घुटनों और टखनों को मजबूत बनाता है। यह पीठ के दर्द और साइटिका की समस्या में भी आराम देता है।

सेतुबंध आसन

इस योगासन से कमर और कूल्हे की मांसपेशियां मजबूत होती है, और लंबे समय तक बैठने से कमजोर होने वाली मांसपेशियों को काफी मजबूती प्रदान करता है, कमर दर्द में राहत देता है। साथ ही साथ हमारे पाचन शक्ति में सुधार करता है।

yoga_5_m_DNW_KXT.jpg

भुजंगासन 

भुजंगासन लंबे समय तक बैठने से होने वाली जकड़न को कम करने में मदद करता है। यह हमारे शरीर के पोश्चर को बेहतर बनाता है। इसका नियमित अभ्यास करने से कमर दर्द की समस्या से निजात मिलता है। इस योगासन को हम अपनी नियमित जीवनशैली का हिस्सा बना सकते हैं।

Read Also: Lifestyle: महीनों की गंदगी हो जाएगी साफ, चांदी की तरह चमक उठेगा किचन, बस अपनाएं यह आसान टिप्स और प्रोडक्ट्स

Read Also:  Lifestyle: तेजी से करना चाहते हैं पेट की चर्बी कम, तो न जिम और न डाइटिंग, बस इन योगासन को अपनाएं