LIFESTYLE: मोबाइल से नहीं हटती नजर? आज ही अपनाएं ये आसान तरीके, छूट जाएगी बार-बार फोन देखने की आदत

image

Lifestyle: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह आंख खुलने से रात को सोने से पहले तक न जाने कितनी बार हम फोन की स्क्रीन को देखते है इतना ही नहीं, कई लोग तो बिना किसी जरूरी काम के भी हर कुछ मिनट में अपना फोन चेक करते रहते हैं। फिर चाहे कोई नया मैसेज, अपडेट आया हो या नहीं, फिर भी बार-बार मोबाइल देखने की इच्छा होती है। हालांकि स्मार्टफोन के आ जाने से हमारी जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है लेकिन बार-बार स्मार्टफोन देखने की इच्छा अब धीरे-धीरे एक आदत में बदलती नजर आ रही है जिसका सीधा इसका असर हमारी एकाग्रता, काम करने की क्षमता, पढ़ाई, रिश्तों और यहां तक कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगता है।

यही वजह है कि अब स्मार्टफोन एडिक्शन केवल बच्चों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवा और बड़े भी इसकी गिरफ्त में तेजी से आ रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी उन लोगों में है जो अपने फोन की स्क्रीन को बिना देखे एक मिनट भी नही रह सकते अगर हां, तो घबराएं नहीं । आज हम अपने इस लेख में आपको बताएंगे स्मार्टफोन की लत से निजात दिलाने वाले वह आसान और असरदार तरीके जिनसे आप इस समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं

 गैर-जरूरी नोटिफिकेशन बंद करें

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने स्मार्टफोन में कई तरह के ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं और लगभग सभी के नोटिफिकेशन ऑन रखते हैं। ऐसे में हर थोड़ी देर में आने वाले नोटिफिकेशन न केवल आपका ध्यान भटकाते हैं, बल्कि आपको बार-बार फोन चेक करने के लिए भी मजबूर करते हैं। इसका असर आपकी पढ़ाई, काम और रोजमर्रा की एकाग्रता पर पड़ता है और धीरे-धीरे यह आदत मोबाइल एडिक्शन का रूप ले सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप सिर्फ जरूरी कॉल, मैसेज, बैंकिंग या काम से जुड़े ऐप्स के नोटिफिकेशन ही चालू रखें। बाकी गैर-जरूरी ऐप्स के नोटिफिकेशन बंद कर दें, ताकि आपका फोकस बना रहे और फोन का इस्तेमाल भी सीमित हो सके।

इस समय बनाएं फोन से दूरी

एक समय था जब लोगों की सुबह मुर्गे की बांग या सूरज की पहली किरण के साथ होती थी, लेकिन आज अधिकतर लोगों का दिन स्मार्टफोन की स्क्रीन देखकर शुरू होता है। आंख खुलते ही मोबाइल चेक करना और रात को सोने से ठीक पहले तक फोन चलाना एक आम आदत बन गई है।

इस आदत से बचने के लिए सुबह उठते ही सबसे पहले फोन देखने की बजाय अपनी दिनचर्या की शुरुआत पानी पीने, हल्की स्ट्रेचिंग, ध्यान या टहलने जैसी अच्छी आदतों से करें। वहीं, रात में सोने से कम से कम 30 से 60 मिनट पहले मोबाइल का इस्तेमाल बंद कर दें। ताकि आपके दिमाग को आराम मिल सकें और अगले दिन आप खुद को अधिक तरोताजा, ऊर्जावान और बेहतर फोकस के साथ महसूस कर सकें।

 

खाली समय में नई आदतें अपनाएं

आपने देखा होगा कि कई लोग बोरियत या खाली समय में बिना किसी खास वजह के मोबाइल उठाकर सोशल मीडिया स्क्रॉल करने लगते हैं। यही आदत धीरे-धीरे लत में बदल सकती है। अगर आपको भी हर थोड़ी देर में फोन देखने का मन करता है, तो उसकी जगह आप किताबें पढ़ सकते है, सुबह-शाम टहलने जा सकते हैं, योग या फिर कोई एक्सरसाइज कर सकते हैं अपनी पसंद की किसी हॉबी, जैसे पेंटिंग, गार्डनिंग या लेखन में समय बिता सकते हैं। इससे आपका ध्यान धीरे-धीरे मोबाइल से हटेगा, स्क्रीन टाइम कम होगा और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

स्क्रीन टाइम लिमिट तय करें

स्मार्टफोन के एडिक्शन को कम करने के लिए स्क्रीन टाइम को मैनेज करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है इसके लिए आपको सबसे पहले स्क्रीन टाइम की लिमिट तय करनी होगी जिसके लिए आप अपने फोन में मौजूद Screen Time या Digital Wellbeing फीचर का इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपको पता चलेगा कि आप किस ऐप पर कितना समय बिताते हैं और जरूरत पड़ने पर उसके लिए समय सीमा भी तय कर सकते हैं।

Read Also:एक रंग का लुक, यानि मोनोक्रोम से भी दिख सकते हैं आप सुपर क्लासी और अट्रैक्टिव, अपनाएं ये ट्रिक्स
फोन को हर समय अपने पास न रखें

अगर आप काम करते समय या पढ़ाई के दौरान अपना मोबाइल हमेशा अपने पास रखते हैं, तो हर नोटिफिकेशन या हल्की-सी वाइब्रेशन भी आपका ध्यान भटका सकती है। ऐसे में बिना किसी जरूरी कारण के भी बार-बार फोन उठाने की आदत पड़ जाती है। इस आदत से बचने के लिए कोशिश करें कि काम या पढ़ाई के समय मोबाइल को हाथ की पहुंच से थोड़ी दूर रखें या जरूरत न होने पर उसे साइलेंट मोड में रख दें। ऐसा करने से आपका फोकस बेहतर बना रहेगा और काम में एकाग्रता बढ़ेगी।

Read Also:How to Dry Clothes In Monsoon: मानसून में बिना धूप के फटाफट सूख जाएंगे कपड़े, इन आसान ट्रिक्स को अपनाकर बनिए वेरी स्मार्ट