Patna Coaching Firing Update: सिविल कोर्ट सरेंडर करने पहुंचे खान सर, कोचिंग के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस फोर्स तैनात

patna_khan_sir_dgoxAasL8.jpg
फैजल खान, टीचर पटना

Patna Coaching Firing Update: पटना कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। खान सर अभी पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंच गए। कोचिंग के बाहर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। पुलिस ने व्यवस्था को देखते हुए तैनाती कर दी है। दरअसल, शुक्रवार को पटना के कदमकुआं पुलिस स्टेशन में खान पर एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खान को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।  

एफआईआर की खबर सुनते ही खान सर के कोचिंग के बाहर शुक्रवार दोपहर से लेकर रात तक छात्र डटे रहे। इस दौरान पुलिस ने छात्रों को कई बार वहां से हटाने की कोशिश की लेकिन छात्र नहीं माने। देर रात छात्रों की संख्या कम हुई, लेकिन खान सर ने न तो सरेंडर किया और न ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पाई। शनिवार दोपहर को अचानक वह कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पहुंच गए।

शनिवार सुबह खान सर के कोचिंग से जुड़े छात्रों को मैसेज आया कि खान सर आज क्लास लेंगे। वह सुबह 10 बजे से 11 बजे तक छात्रों को पढ़ाएंगे। हालांकि, दोपहर को अचानक वह सिविल कोर्ट पहुंच गए। ऊधर पटना पुलिस ने छात्रों से बार-बार अपील कर रही है कि वह किसी भी कोचिंग वालों के बहकावे में नहीं आए। पटना पुलिस निष्पक्ष रुप से कार्रवाई कर रही है। किसी के साथ कोई भेदभाव वाला व्यवहार नहीं किया जाएगा।

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

खान सर ने कहा था 'चलाओ गोली'

उल्लेखनीय है कि, बीते 2 जून को पटना में कोचिंग पर फायरिंग का मामला सामने आया था। जिसमें दो कोचिंग के अध्यापक आमने-सामने आ गए थे। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था जिसमें खान सर के दो सुरक्षा गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया था। क्योंकि वीडियो में दोनों गार्ड्स गोली चलाते दिख रहे थे।

पुलिस की पूछताछ के दौरान सुरक्षा गार्ड्स ने कहा था कि खान सर ने ही कहा था कि तुम गोली चलाओ, हम देख लेंगे। गार्ड्स के इस बयान के बाद पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ बीएनएस की धारा आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर की थी। जिसके बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए खान सर की तलाश कर रही थी। आज खान सर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

Read Also: Gujarat: ‘देश में कुछ निराशावादी लोग, आत्मनिर्भर भारत अभियान का उड़ाते हैं मजाक’, सूरत में विपक्ष पर बरसे PM Modi