IPL 2027: अगले साल जल्दी शुरू हो जाएगा IPL, 15 मई को खेला जाएगा फाइनल मैच, संभावित तारीखें आई सामने

ipl_i0dpagMP3.jpg

IPL 2027 Final Match Date: दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग यानि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अभी कुछ दिनों पहले ही समाप्त हुआ है। अगले साल का सीजन अभी बहुत दूर है, लेकिन बीसीसीआई (BCCI) ने इस सीजन को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, यह सीजन इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इस साल आईपीएल को 20 साल पूरे होने जे रहे हैं। 

आईपीएल 2027 का शेड्यूल तो बाद में आएगा, लेकिन इसकी संभावित तारीखें सामने आ गई हैं। संभावना है कि अगला सीजन थोड़ा जल्दी शुरू होगा और मई महीने के बीच में ही समाप्त हो जाएगा। साथ ही मैचों की संख्या को अभी नहीं बढ़ाया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा क्योंकि उत्तर भारत में मई महीने के आखिर में जबरदस्त गर्मी पड़ती है।

संभावना है कि आगामी सीजन 10 मार्च से शुरू हो जाएगा और आखिरी मैच यानी फाइनल मुकाबला 15 मई को कराया जा सकता है। दरअसल, मई के आखिर में उत्तर भारत में जबरदस्त गर्मी पड़ रही होती है, इससे दिन के खेल में खिलाड़ियों को​ दिक्कत होती है। इसी से बचने के लिए बीसीसीआई (BCCI) प्लान बना रहा है कि इसे थोड़ा पहले शुरू किया जाए।

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से खास बातचीत में इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही सैकिया ने ये भी बताया कि इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर काफी व्यस्त है, इसलिए अभी मैचों की संख्या बढ़ाने पर विचार नहीं किया जा रहा है। यानी अगले साल होने वाले आईपीएल में भी कुल मिलाकर 74 मुकाबले ही खेले जाएंगे। उसके बाद ही 94 मैच होने की संभावना है।

Read Also: Ind A vs SL A live: श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने बिखरी भारतीय बल्लेबाजी, 177 रनों पर सात विकेट गिरे

गौरतलब है कि, इस साल का आईपीएल 29 मार्च से शुरू हुआ था और इसका फाइनल मैच 31 मई को खेला गया था। देवजीत सैकिया का कहना है कि 15 मई के बाद प्री मानसूनी सीजन शुरू हो जाता है, इससे बचने के लिए पहले ही टूर्नामेंट खत्म कर लिया जाएगा। प्री मानसून के बाद मौसम में गर्मी और बढ़ जाती है। बीसीसीआई की इसको लेकर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से बात चल रही है, जल्द ही इस पर आखिरी फैसला ले लिया जाएगा। अगले साल का आईपीएल वैसे भी अहम होगा। क्योंकि तब दुनिया के इस सबसे बड़े ​क्रिकेट टूर्नामेंट को 20 साल पूरे हो जाएंगे।

Read Also: Health: बिना डाइटिंग और जिम के हो जाएगा मोटापा कम, इन चाय को बनाए अपनी डाइटिंग का हिस्सा

Read Also: Ind vs Afg 2026: वनडे में एक और कीर्तिमान रचेंगे रोहित शर्मा, गांगुली और द्रविड़ को छोड़ देंगे पीछे, कैलिस से भी निकल जाएंगे आगे