Malviya Nagar Agnikand Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लोरिस स्टे में बुधवार को बड़ा भीषण अग्निकांड हो गया। होटल में आग लगने से 21 जिंदा लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन से ज्यादा लोग आग की चपेट में आने झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के दौरान कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए होटल की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी।
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग और कई एजेंसियों ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाया। बाद में इमारत को खाली कराया जा रहा है। इसके बाद पुलिस मामले की कार्रवाई करेगी। अब हादसे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। होटल को दिल्ली सरकार की ओर से बेड एंड ब्रेकफास्ट कॉन्सेप्ट के तहत लाइसेंस जारी किया गया था। जिसके तहत केवल 6 कमरों के संचालन की अनुमति थी।
हालांकि, होटल में 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे। इतना ही नहीं, कुछ कमरे बेसमेंट में भी बनाए गए थे, जिससे सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे के दौरान बेसमेंट का ताला बंद था। जिससे कुछ लोग बेसमेंट फंस गए थे और आग की चपेट में आने से जिंदा जल गए।
Read Also: डॉन 3: Ranveer Singh और farhan akhtar के विवाद में कूदे सलमान, अब कराएंगे सुलह
21 लोगों की मौत की पुष्टि
बता दें कि, दिल्ली के मालवीय नगर में सुबह 9 बजे लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट के ग्राउंड फ्लोर में आग भड़की थी। जब वहां का कांच फोड़ा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फैल गई। यहां फ्लोरिस स्टे होटल संचालित होता था। बताया जा रहा है कि लाइसेंस सिर्फ रेस्टोरेंट का था, लेकिन इस पर होटल अवैध तरीके से चलाया जा रहा थी। अब तक इस घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी हैं और जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में विदेशियों की भी मौत हुईं, जो सेंट्रल एशिया और अफ्रीका के बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
