Himachal: चलती टाटा सूमो पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टान, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर, मौके पर रेस्क्यू टीम

image
प्रतीकात्मक चित्र (AI से तैयार किया गया)

Himachal Hadsa: देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के पांगी-उदयपुर मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चलती टाटा सूमो गाड़ी के ऊपर चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई, दो गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। लाहौल स्पीति पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। हादसे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, लाहौल घाटी से करीब 60 से 70 किमी दूर कुडूनाला के पास यह हादसा हुआ। चलती टाटा सूमो पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई, जिसके बाद यह हादसा हो गया। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भरमौर विधायक ने हादसे पर दुख जताया है।

विधायक ने कहा कि लाहौल स्पीति डीएम को राहत कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया गया है। घटनास्थल के लिए रेस्क्यू और पुलिस दल रवाना हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग चंबा के रहने वाले थे। हादसा उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कुडू नाला के पास हुआ। यहां अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही टैक्सी मलबे में दब गई।

Read Also:25 July Weather: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 से 80 किमी रफ्तार की चलेगी हवाएं, IMD का अपडेट

एक घायल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश के लिए पुलिस और बचाव दल अभियान चला रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। इसी वजह से टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे।

शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद वाहन पांगी की ओर रवाना हुआ, लेकिन कुडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और टैक्सी उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय निवासियों ने घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया और बचाव दल को सूचित किया।

Read Also:Paper Leak Law: भारत सरकार लाएगी नया कानून, 10 साल की सजा, 10 करोड़ का प्रावधान, पढ़िए पूरी जानकारी