मानसून में फैशन से No Compromise, इन तरीकों से करिए रेनकोट का स्टाइल, बारिश में रहिए फैशनेबल

fashion_raincoat_2j43xDRYk.jpg

Stylish Raincoat In Monsoon: बरसात का मौसम भला किसे पसंद नहीं होता, लेकिन जब बात ऐसे मौसम में घर से बाहर जाने की हो, खासकर ऑफिस वाले लोगों के लिए, तो हर किसी का मूडऑफ हो जाता है। वहीं झमाझम बारिश शुरू होते ही सबसे पहले जिस चीज की याद आती है, वह है छाता और रेनकोट। क्योंकि ये दोनों ही चीजें मानसून में सबसे भरोसेमंद साथी माने जाते हैं, जो हमें बारिश से बचाने का काम करते हैं।

हालांकि, अधिकत्तर लोग रेनकोट को सिर्फ एक जरूरत के रूप में देखते हैं और कुछ लोगों को लगता है कि रेनकोट पहनने से आपका स्टाइल छिप जाता है, जबकि आज के समय में रेनकोट मानसून फैशन का अहम हिस्सा बन चुका है। अब बाजार में अलग-अलग रंगों, डिजाइनों और पैटर्न वाले रेनकोट आसानी से मिल जाते हैं जिन्हें सही तरीके से कैरी किया जाए, तो आप बारिश के मौसम में भी फैशनेबल और ट्रेंडी दिख सकते हैं।

तो आइए जानते हैं बरसात के मौसम में रेनकोट को स्टाइल करने के वो बेस्ट तरीके जिनकी मदद से आप कॉन्फिडेंट, ट्रेंडी और फैशनेबल नजर आ सकते हैं।

ट्रांसपेरेंट रेनकोट चुनें

अगर आप भी मानसून के इस मौसम में अपने फैशन से समझौता नहीं करना चाहते, और अपनी खूबसूरत ड्रेस को पहनना चाहते हैं तो उसे छिपाने के बजाय उसके ऊपर ट्रांसपेरेंट रेनकोट पहन सकते हैं इससे आपका आउटफिट भी नजर आएगा और आप बारिश से भी सुरक्षित रहेंगे। यह लुक कॉलेज, ऑफिस और कैजुअल आउटिंग के लिए बेहतरीन माना जाता है।

ब्राइट या पेस्टल रंग का रेनकोट पहनें

बरसात के मौसम में अक्सर आपने देखा होगा कि अधिकतर लोग काले या गहरे रंग का रेनकोट पहनते हैं, लेकिन अगर आप मानसून में भी सबसे अलग दिखना चाहते हैं तो येलो, लैवेंडर, पिंक, मिंट ग्रीन या स्काई ब्लू जैसे ब्राइट और पेस्टल रंग का रेनकोट पहन सकते हैं। इसके अलावा यह रेनकोट न सिर्फ आपको बारिश से बचाएंगे बल्कि ऐसे मौसम में आपके लुक को फ्रेश और आकर्षक भी बनाएंगे।

raincoat_gPwH1p6ZI.jpg

सही फिट वाला रेनकोट चुनें

इस मौसम में रेनकोट जहां बारिश से हमारा बचाव करता है वहीं फैशनबेल लुक को भी बिगाड़ देता है इसकी सबसे बड़ी वजह है रेनकोट का बहुत ज्यादा ढीला होना। वहीं कुछ लोग रेनकोट को सिर्फ काम चलाने के लिए पहनते हैं और वो कोई मिल गया के जादू की तरह दिखने लगते हैं। ऐसे लुक से बचने के लिए आप हमेशा अपनी बॉडी फिट के अनुसार रेनकोट चुनें, ताकि वह पहनने में आरामदायक तो हो ही, साथ ही आप स्टाइलिश भी लगेंगे।

Read Also: Lifestyle: पानी की टंकी में जमी गंदगी हो जाएगी कुछ ही देर में साफ, इन आसान टिप्स को करिए फॉलो

रेनकोट के साथ स्टाइलिश फुटवियर

बारिश में अगर आप अपने स्टाइल का मजा दोगुना करना चाहते हैं, तो रेनकोट के साथ फुटवियर का भी खास ध्यान रख सकते हैं। जिसके लिए आप वॉटरप्रूफ स्नीकर्स, ट्रेंडी रबर बूट्स या स्टाइलिश गमबूट्स कैरी कर सकते हैं यह ना सिर्फ आपके पैरों को बारिश के पानी और कीचड़ से बचाएंगे, बल्कि आपके पूरे लुक में फैशन का तड़का लगा देंगे।

मैचिंग एक्सेसरीज का इस्तेमाल

रेनकोट के साथ आप वॉटरप्रूफ बैग, रंग-बिरंगी छतरी, कैप या मिनिमल ज्वैलरी जैसी एक्सेसरीज भी अपने स्टाइल में शामिल कर सकते हैं क्योंकि यह छोटी-छोटी स्टाइलिंग टिप्स आपके पूरे लुक को और अधिक प्रभावशाली बना सकती है। जिससे आप कॉन्फिडेंट तो दिखेंगें ही साथ ही ट्रेंडी लुक में भी नजर आएंगे।

Read  Also: Chandni Chowk Street Food: अगर दिल्ली आएं तो चांदनी चौक की सैर जरूर करें, आपको दीवाना बना देगा इन स्ट्रीट फूड का जायका

Read Also: Lifestyle: बरसात के मौसम में ऐसे बनाए रखें घर की खूबसूरती, सुरक्षा के लिए बरते ये सावधानियां