Ind vs Eng ODI Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के बाद अब एकदिवसीय सीरीज का आयोजन होना है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। वनडे सीरीज की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, लेकिन सभी नजरें विराट कोहली पर रहने वाली है। इस एकदिवसीय श्रंखला में कोहली लंबे समय बाद मैदान पर उतरने वाले हैं, इसलिए इसको लेकर काफी रोमांच बना हुआ है। पहले वनडे में विराट जैसे ही बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, वह पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी कर लेंगे।
दरअसल, विराट कोहली अब तक 311 एकदिवसीय मुकाबले खेल चुके हैं। इसमें अब तक वह 299 बार बल्लेबाजी के लिए आए हैं। अब अगले मैच में बल्लेबाजी के लिए उतरते ही 300वीं पारी खेलेंगे। इस मुकाम तक कुछ ही भारतीय खिलाड़ी पहुंचे हैं। यह दिग्गज बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इससे पहले सौरव गांगुली ने 300 वनडे पारियां खेलने के बाद क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। गांगुली को 300 पारी खेलने के लिए 311 वनडे मैच लगे थे। अब गांगुली और कोहली दोनों इस मुकाम तक पहुंच जाएंगे।
सचिन का रिकॉर्ड करेंगे ध्वस्त
उल्लेखनीय है कि, कोहली ने अब तक 311 वनडे मैच खेलकर 14797 रन बनाए हैं, यानी कोहली जल्द ही इस प्रारुप में 15 हजार रन भी पूरे कर सकते हैं। अगर कोहली का बल्ला चला तो इसी वनडे सीरीज में वे इस मुकाम को भी हासिल कर सकते हैं। 15 हजार रन पूरा करने के लिए दिग्गज बल्लेबाज को 203 रनों की जरूरत है। अगर कोहली 15 हजार रन पूरा करने में सफल हो जाते हैं तो वह महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर देंगे।
इंग्लैंड से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की पारियां खेली गई थी। इस सीरीज के लिए विराट कोहली का नाम भारतीय स्क्वॉड में था लेकिन सीरीज से ऐन वक्त पहले वह बाहर हो गए थे और इसके पीछे का कारण चोट बताया गया था। लेकिन, अब एक बार फिर से कोहली मैदान पर रन बरसाने के लिए तैयार है। तीन मैचों की होने वाली इस श्रंखला में विराट का खेल देखने के लिए रोमांच बना हुआ है।
वनडे में सबसे ज्यादा पारियां
गौरतलब है कि, अब तक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा पारियां खेलने का कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 463 मैच खेलकर 452 पारियों में बल्लेबाजी की है। इसके बाद श्रीलंका के महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का नाम आता है, जिन्होंने 433 पारियों में बल्लेबाजी की है। भारतीय बल्लेबाजों की बात की जाए तो सचिन के बाद दूसरा नंबर राहुल द्रविड़ का है, जिन्होंने 318 पारियां खेली हैं। इसके बाद पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने वनडे करियर के दौरान 308 पारियों में बल्लेबाजी की है।
