ODI WC 2027: वनडे विश्वकप में खेलेंगे रोहित-विरोट, BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान

virat_kohli_-zSuUU3YY.jpg
Virat Kohli And Rohit Sharma

 Virat Kohli Rohit Sharma: साल 2017 में होने वाले वनडे विश्वकप के लिए दुनियाभर की टीमों ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। भारतीय टीम ने भी अपनी तैयारियों को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया। इस भारतीय टीम अफगानिस्तान (ind vs Afg) के साथ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेल रही है और शुरुआती दोनों मुकाबले जीतने के बाद अब टीम का अगला मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

 एकदिवसीय विश्वकप अगले साल तीन देशों दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। इस विश्वकप में दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) खेलेंगे या नहीं इस सवाल को लेकर करोड़ों क्रिकेट फैंस जानना चाहते हैं। दोनों दिग्गज के फैन भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। इस टूर्नामेंट का रोडमैप बीसीसीआई (BCCI) ने भी तैयार करना शुरू कर दिया है।

 विश्वकप की तैयारियों को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि विश्वकप की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हम हर खिलाड़ी और देश को साथ लेकर चलते हैं। हमारे पास एक एक्सपर्ट की टीम हैं, जो हर पहलू और खिलाड़ी पर बातचीत करती है, उसके बाद हम लोग रिपोर्ट करते हैं। जिसके बाद भविष्य को लेकर फैसला लिया जाता है।

 ROKO को लेकर हो रही प्लानिंग- सैकिया

 न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया विश्वकप की तैयारियां चल रही है। इस प्लान को बनाने में क्रिकेट से जुड़े सभी बड़े और जरूरी लोगों की मदद ली जा रही है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को लेकर जो भी प्लानिंग हो रही है, उसे अभी मीडिया या बाहर के लोगों को नहीं बताया जाएगा। देवजीत सैकिया ने कहा बोर्ड के प्रमुख के तौर पर, हमारे पास एक्सपर्ट्स की एक बेहतरीन टीम है। हम सभी टीमों को साथ लेकर चलते हैं। जो भी फैसले लिए जाते हैं, उनमें क्रिकेट कमेटी, सिलेक्टर्स, सपोर्ट स्टाफ, हेड कोच और खुद खिलाड़ी भी शामिल होते हैं। हमारे बीच लगातार बातचीत होती रहती है। समय आने पर पूरा रोडमैप मीडिया के सामने बता दिया जाएगा।

Read Also: ICC Rankings: दूसरे ODI से पहले आईसीसी रैंकिंग अपडेट, श्रेयस को नुकसान और गुरबाज ने मारी छलांग, रोहित और कोहली का स्थान बरकरार

Read Also: ICC Rankings: दूसरे ODI से पहले आईसीसी रैंकिंग अपडेट, श्रेयस को नुकसान और गुरबाज ने मारी छलांग, रोहित और कोहली का स्थान बरकरार