Health: एक दिन में कितना खाना चाहिए आम, ज्यादा आम का सेवन कर देगा आपको बीमार

mango_aam_Qevq-c3yc.jpg


Side Effect of Mango: मौसम चक्र बदलते ही प्रकृति अपने रंग बदल लेती है और बाजारों में रसीले फलों का राजा आम छा जाता है। गर्मियों के मौसम में कौन आम का स्वाद नहीं लेना चाहेगा। हर कोई आम को खाना पसंद करता है। यह स्वाद से लेकर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आम का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक सेवन के बाद हम कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने लगते हैं। गर्मी के इस सीजन में हमें एक दिन में कितना आम खाना चाहिए और ज्यादा सेवन के बाद हम किन-किन समस्याओं का सामना कर सकते हैं आपको बताते हैं।

मोटापा

आम का अधिक सेवन हमें मोटापे का शिकार बना सकता है क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी और प्राकृतिक शुगर पाई जाती हैं। जिससे शरीर से कम कैलोरी बर्न होती है और वजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होने का खतरा बन जाता है। साथ ही साथ हमारा शुगर स्तर बढ़ने का खतरा बन जाता है।  

कमजोर पाचन तंत्र

गर्मी के मौसम में आम की तासीर भी गर्म होती है इसलिए अधिक सेवन के बाद यह पेट की समस्याएं पैदा कर सकता है। इसका अधिक सेवन पेट में ऐंठन, दस्त और भारीपन जैसी आम समस्या पैदा कर देता है। जिससे हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। गर्मियों के इस सीजन में आम का सीमित सेवन करना चाहिए।

Read Also: Health: सिरदर्द से लेकर दिमाग तक लाभदायक है अपराजिता के फूल और जड़, चमत्कारिक गुण कर देंगे हैरान

दिमाग पर असर

गौरतलब है कि, आजकल आम को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड और फॉर्मेलिन जैसे खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है ऐसे केमिकल से आम जल्दी पक जाते हैं लेकिन हमारे शरीर का न्यूरोलॉजिकल सिस्टम पर असर पड़ सकता है। केमिकल से पके आम खाने से हमें तेज बुखार, सिर दर्द, चक्कर आना, कमजोरी, महसूस हो सकती है। इसके अलावा कई रिसर्च में यह बताया गया है कि, रसायनों का ज्यादा उपयोग हमारे दिमाग पर भी असर डालता है।

स्किन पर एलर्जी

अधिक आम के सेवन से कुछ लोगों को एलर्जी हो जाती है। ज्यादा आम खाने से एलर्जिक प्रतिक्रियाएं बढ़ जाती हैं। हमारे शरीर पर दाने-दाने दिखाई देने लगते हैं।

अब ऐसे में सवाल यही है कि आदमी को एक दिन में कितने आम खाने चाहिए। आमतौर, पर एक स्वस्थ आदमी को एक दिन में दो से तीन आम खाना सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, इसमें आदमी की उम्र, स्थिति और स्वास्थ्य जैसी अन्य परिस्थितियां शामिल हो सकती है।

Read Also: Health: बिना डाइटिंग और जिम के हो जाएगा मोटापा कम, इन चाय को बनाए अपनी डाइटिंग का हिस्सा

Read Also: Lifestyle: पानी की टंकी में जमी गंदगी हो जाएगी कुछ ही देर में साफ, इन आसान टिप्स को करिए फॉलो