गृहणियों को अब कौन सी सब्जी आज बनाऊं, नहीं पड़ेगा सोचना: ट्राई करें केले की सब्जी, स्वाद ही नहीं सेहत में भी है कमाल, बस फटाफट नोट करें रेसिपी

kela_E_aNUvxpb.jpg

Kele Ki Sabji Recipe And Benefits: अगर आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी और पौष्टिक शामिल करना चाहते हैं, तो केले की सब्जी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। केले में मौजूद आयरन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व केले की सब्जी को न सिर्फ स्वादिष्ट बनाते हैं बल्कि, यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में भी सहायता कर सकती है और खून की कमी पूरी कर सकती है।

क्या आपने कभी महसूस किया है कि हमारे आस-पास जो सब्जियां मिलती हैं और जिन्हें खरीदने के लिए हम अपने मोहल्ले की रेहड़ी-पटरी पर लगी दुकान तक पहुंचते हैं तो कि कभी-कभी समझ नहीं पाते हैं कि कौन सी सब्जी हम खरीदें जो हमारी टेस्ट के हिसाब से तो लजीज हो ही साथ ही वे सेहत के लिए भी फिट भी। यानी  हमारे लिए कौन सी सब्जी गुणकारी है तो कौन सी नहीं। सेहत के लिए रामबाण साबित हो चुके कच्चे केले इन्ही सब्जियों में से एक है जो हमें आसानी से मिल जाते है और जिसे बनाना हमारी गृहणियों के लिए तो और भी आसान है, साथ ही किफायती होने के साथ टेस्ट बदलने के  हिसाब से केले की सब्जी बेहतर ऑप्शन भी। वैसे भी परिवार में बच्चों से लेकर हर किसी को केले की सब्जी भा भी जाती है।   

लेकिन क्या आप जानते हैं, केले से और कई प्रकार की रेसिपीज भी बनाई जा सकती हैं जैसे, कच्चे केले की सब्जी, इस सब्जी को आप नान या मिस्सी रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।  केले में मौजूद आयरन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व केले की सब्जी को न सिर्फ स्वादिष्ट बनाते है बल्कि, यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में भी सहायता कर सकती है और खून की कमी पूरी कर सकती है। अगर आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी शामिल करना चाहते हैं तो केले की सब्जी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में और इसके फायदे भी। वैसे भी आजकल घर-घर में कच्चे केले आसानी से  मिल भी जाते हैं और लोग इसे रोज-रोज अपने जायके का आवश्यक हिस्सा भी मानने लगे हैं।

सब्जी बनाने की रसिपी...

केले कि सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप कच्चे केले को धों लें और इसके टुकड़े करें। पैन में तेल गर्म कर लें फिर उसमें अजवाइन और लाल मिर्च डालकर हल्का डार्क होने तक भूनें। इसके बाद तेज आंच पर केले डाले। ध्यान दें की केले के सभी पीस तेल में डुबे हुए होने चाहिए। आंच कम कर दें और उसमें नमक डालकर ढककर पकने दें, केले के मुलायम होने तक पकाएं। नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिलाएं और सर्व कर सकते हैं। 

केले की सब्जी खाने के कई फायदे भी हैं। यह स्ट्रेस को कम कर सकता है क्योंकि इसमें एक ऐसा प्रोटीन होता है जो हमारे दिमाग को रिलैक्स फील करा सकता है और इसमें वर्त्तमान विटामिन B6 शरीर में ब्लड ग्लूकोज के लेवल को ठीक करने में सहायता कर सकता है। 

Read Also: Health: शुगर से लेकर लीवर तक की बीमारियों में वरदान है सेब का सिरका, गुणकारी फायदे कर देंगे हैरान

खून की कमी-यानी एनीमिया के मरीजों के लिए केले की सब्जी बेहद लाभदायी है। कच्चे केले की सब्जी के सेवन से आपके शरीर में आयरन की कमी धीरे-धीरे कम हो सकती है और एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

कच्चा केला पेट की समस्या में भी गुणकारी होता है और उससे निजात पाने के लिए आप कच्चे केले की सब्जी का सेवन बेहतर होता है वहीं, रोज रात में इसका सेवन करने से आपका पेट भी साफ रहता है समस्याओं से यह राहत दिलाता है। 

कच्चे केले में मौजूद कार्बोहाइड्रट्स शरीर को एनर्जी देते हैं और साथ ही इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स आपके शरीर की ताकत बढ़ाने में भी सहायता कर सकते हैं। केले में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो आपको पाचन की समस्याओं और कई प्रकार की बीमारियों से बचा सकता है। इसलिए अगर आप पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं तो केले का सेवन आप रोज-रोज कर सकते हैं।

Read Also: Health: मोरिंगा को क्यों कहा जाता है ‘जादुई पेड़’ ?, इसके चमत्कारिक फायदे जानकर मुंह में उंगुली दबा लेंगे आप

Read Also: Health: वजन कंट्रोल से लेकर चमकदार स्किन तक फायदेमंद हैं खरबूजे के बीज, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान