Foot Care Tips: मानसून का मौसम जितना सुकून और ताजगी लेकर आता है, उतना ही यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ा देता है। बरसात में कई बार बुखार से लेकर त्वचा संबंधी संक्रमण हो जाता है। इन्ही त्वचा संबंधी संक्रमण में से एक है- पैरों में होने वाला इंफेक्शन। मानसून के दौरान लगातार नमी, गीले जूते-चप्पल, जलभराव और उमस के कारण बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं। ऐसे में शरीर के साथ-साथ पैरों की देखभाल करना भी बेहद जरूरी हो जाता है।
मानसून में थोड़ी-सी लापरवाही फंगल इंफेक्शन, खुजली, बदबू, सूजन, त्वचा के फटने और अन्य संक्रमणों का कारण बन सकती है। अगर बारिश में भीगने के बाद आपके पैरों में खुजली, लालपन, दुर्गंध या जलन जैसी समस्याएं होने लगी हैं तो कुछ आसान से उपाय और सही देखभाल की आदतें अपनाकर आप मानसून में अपने पैरों को स्वस्थ, साफ और संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं बारिश के इस मौसम में फुट केयर के ऐसे आसान टिप्स, जो आपकी पैरों का रखेगें ख्याल।
पैरों को रखें सूखा और साफ
बरसात के मौसम में पैरों में फंगल संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए जब कभी बाहर से आए तो अपने पैरों को साफ पानी से धोए, तथा अच्छी तरह सुखाए खासकर उंगलियों के बीच के हिस्से को पूरी तरह सूखा रखें, ताकि उसमें किसी तरह की नमी न रहे और इंफेक्शन के खतरे को रोका जा सकें।
गीले जूते न पहने
बरसात का मौसम बैक्टीरिया के पनपने का खतरा और अधिक बढ़ा देता है, और लंबे समय तक गीले जूते या बंद फुटवियर पहनने से बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इसलिए इस दौरान हमेशा गीले जूते और बंद फुटवियर के बजाय, मानसून में जल्दी सूखने वाले सैंडल, खुली हवादार चप्पल का इस्तेमाल करना चाहिए।
एंटी-फंगल पाउडर का इस्तेमाल करें
पैरों में होने वाले फंगल इंफेक्शन को रोकने के लिए एंटी-फंगल फुट पाउडर का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह पाउडर पैरों में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोख लेता है, और बैक्टीरिया व फंगस के पनपने की संभावना को कम करता है। इसके अलावा एंटी फंगल पाउडर लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Read Also: Lifestyle: बरसात के मौसम में ऐसे बनाए रखें घर की खूबसूरती, सुरक्षा के लिए बरते ये सावधानियां
नाखूनों को रखें साफ
बड़े नाखूनों में गंदगी इकट्ठा हो जाती है। जिसके चलते पैरों में संक्रमण होने की संभावना भी बढ़ जाती है, इसलिए नाखूनों को नियमित रूप से काटे और उन्हें छोटा रखें। इसके अलावा सफाई भी रखें, ताकि संक्रमण के खतरें को कम किया जा सके।
नीम पानी से धोना फायदेमंद
अपने पैरों को साफ और सुरक्षित रखने के लिए कुछ आसान से उपाय काफी असरदार साबित हो सकते है। जिसमें गुनगुने पानी में थोड़ा-सा नमक डालकर 10 से 15 मिनट के लिए पैरों को भीगोकर रखें या फिर नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उसमें पैर खोना भी एक फायदेमंद विकल्प हो सकता है।

