Maharashtra Shiv Sena UBT Crisis: बागी सांसदों को संजय राउत की चेतावनी, ‘कोई शिवसेना छोड़कर गया तो उसे छोड़ेंगे नहीं’

sanjay_raut_qM1f_pK0W.jpg
संजय राउत, राज्यसभा सांसद

Maharashtra Shiv Sena UBT Crisis: महाराष्ट्र शिवसेना (यूबीटी) में संभावित फूट की अटकलें तेज हो गई हैं। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसको लेकर एक्ट (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया और लिखा: ‘अपना सपना मनी मनी! यह चौंकाने वाला और घिनौना है कि महारा,ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपए की पेशकश की जा रही है।‘

सांसद संजय राउत का बयान ऐसे समय में आया है जब सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसद अलग पार्टी से अलग होकर गुट बना सकते हैं। इससे पहले पार्टी नेता राउत ने कहा था कि सांसद और विधायक आते-जाते रहते हैं, लेकिन बनी रहती है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को घेरा और कहा कि तानाशाही चरम पर है। विपक्षी पार्टियों को तोड़ा जा रहा है लेकिन, “जब हमारा समय आएगा, हम दिखाएंगे पार्टी कैसे तोड़ी जाती हैं।“

शिवसेना नेता ने आगे कहा कि यह ऑपरेशन टाइगर है और मैं बताना चाहूंगा कि हमारे सभी सांसद अरविंद सांवत, चीफ व्हिप अनिल देसाई और नासिक सांसद राजाभाऊ हमारे साथ मौजूद हैं। हमने बाकी सांसदों से बातचीत की है किसी ने भी पार्टी छोड़ने को नहीं कहा बल्कि किसी ने मां भवानी, किसी ने साईं बाबा और किसी ने अपने बच्चों की कसम खाई है। ऐसे में अगर वह पार्टी छोड़कर चले भी गए तो हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे।

गौरतलब है कि, शिवसेना उद्धव गुट में बीते कुछ दिनों से उथल-पुथल मची हुई थी। इसी बीच कयास लगए जा रहे थे कि आम आदमी पार्टी और टीएमसी के बाद अब अगला नंबर उद्धव गुट का ही है, जिसमें टूट होने के आसार बन रहे थे। हालांकि, बुधवार को उद्धव ठाकरे की पार्टी के बागी सांसद नई दिल्ली पहुंच गए और टूट की खबरें गलत होती नजर आ रही है।

Read Also: Ind vs Afg: दूसरे ODI में इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, 10 रन बनाते ही सचिन और सहवाग को छोड़ देंगे पीछे, बनेंगे नंबर वन बल्लेबाज

उल्लेखनीय है कि, यूबीटी बागी सांसदों को दलबदल के लिए 7 सांसदों का समर्थन चाहिए, क्योंकि लोकसभा में यूबीटी के सांसदों की कुल संख्या 9 हैं। इससे पहले मातोश्री में उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई आपातकालीन बैठक में नौ में से केवल चार सांसद ही पहुंचे थे, जिसने पार्टी में बड़ी टूट की खबरों को हवा दे दी थी। अब ऐसे में पार्टी टूट से बचती है या नहीं यह कह पाना मुश्किल लग रहा है क्योंकि बागी सांसदों ने अभी अपना दृष्टिकोण साफ नहीं किया है।

Read Also: West Bengal: चुनाव हार के बाद सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘या तो हम लड़ेंगे या मरेंगे’

Read Also: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया दो दिनों के लिए अलर्ट