Weather Update: अभी दो दिन और बरसेंगे बादल, दिल्ली-NCR से लेकर राजस्थान तक प्री-मानसून का असर, एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा मौसम

delhi_weather_-OTA3Aop5.jpg
Delhi-NCR Weather

Weather Live Update: उत्तर भारत में नौतपा के बाद धुलसाती गर्मी से अभी राहत बरकरार रहेगी। कई राज्यों में प्री मानूसन का असर दिखेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर में आज भी भारी बारिश की संभावना जताई है तो वहीं, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी शनिवार और रविवार को हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

साथ ही आंधी-तूफान, बिजली गिरने की भी चेतावनी है। 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका हैं। एनसीआर में शनिवार 6 जून को हल्की बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 11 जून तक बारिश होने के आसार हैं। एनसीआर और पश्चिमी-उत्तर प्रदेश में बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी।

मध्य प्रदेश में मौसम की बात की जाए तो प्रदेश में 7 से 9 जून के दौरान बारिश का अलर्ट है। विदर्भ में 6 से 9 जून, छत्तीसगढ़ में 8 से 9 जून को आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बिजली कड़कने और तेज हवाओं के झोंके आने की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण यहां गर्मी से राहत मिलेगी।  

अगर पश्चिमी भारत की बात की जाए तो, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र क्षेत्र में भी 11 जून तक लगातार बारिश का अनुमान है। गोवा और कोंकण में 10 जून तक, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 9 जून तक बारिश हो सकती है।। गोवा, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की चेतावनी है। आगामी दिनों में दिल्ली-एनसीआर से लेकर तटीय क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

Read Also: Gujarat: ‘देश में कुछ निराशावादी लोग, आत्मनिर्भर भारत अभियान का उड़ाते हैं मजाक’, सूरत में विपक्ष पर बरसे PM Modi

सामान्य से कम होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि, इस साल देश में मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। कम बारिश की एक बड़ी वजह अल नीनो मानी जा रही है। नीनो एक मौसमीय स्थिति है, जिसके दौरान प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है। इसका असर भारत के मानसून पर पड़ता है और अक्सर बारिश कम होती है।

Read Also: Weather Monsoon Update: देश में जल्द हो जाएगी मॉनसून की एंट्री, यूपी के 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम