WB Budget Live 2026: पश्चिम-बंगाल में सुभेंदु सरकार ने वित्त वर्ष 2026 का पहला बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने बजट में सरकारी कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं और आम जनता के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। बजट की सबसे बड़ी विशेषता महिलाओं के लिए हैं। इसके साथ ही, महिलाओं के लिए अब सरकारी बसों में यात्रा बिल्कुल मुफ्त रहेगी, इसके लिए अलग से पिंक कार्ड बनाए जाएंगे। बजट में महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने के साथ एक लाख नौकरियों तक अहम घोषणाएं की गई हैं।
एक लाख सरकारी नौकरियां, महिलाओं को फ्री यात्रा
राज्य बजट में युवाओं को लेकर विशेष फोकस किया गया है। इसमें एक लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा की गई। खास बात यह है कि, इसमें 33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। सरकार का कहना है कि, हमने अपने वादों को पूरा करना शुरू कर दिया। इससे रोजगार के साथ-साथ महिलाओं को हर क्षेत्र में भागीदारी मिलेगी और महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।
प्रशासन होगा डिजिटल और पेपरलेस
इसके अलावा सरकार ने प्रशासन को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए काम शुरू कर दिया। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे राज्य में प्रशासन के कार्यों में पारदर्शिता और शुचिता आ सके। इससे आम जनता की समस्याओं के निस्तारण में तेजी आएगी। बजट में एक नए पुलिस डिस्ट्रिक्ट के गठन और राज्य में सात नए फायर ब्रिगेड केंद्र खोलने की घोषणा की गई। इसके अलावा 'आपकी सरकार आपके पास' हेल्पलाइन सेवा को भी मजबूत किया जाएगा।
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
सुवेंदु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को भी राहत दी हैं उन्होंने महंगाई भत्ते (डीए) में 20 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। पहले कर्मचारियों को 18 फीसदी भत्ता मिल रहा था, जो अब बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। इस फैसले से राज्यों के लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके अलावा, विधायकों का विकास फंड भी 70 लाख रुपए से बढ़ाकर सीधा एक करोड़ रुपए कर दिया गया है।
Read Also: Health: एक दिन में कितना खाना चाहिए आम, इस फल का ज्यादा सेवन कर देगा आपको बीमार
मां कैंटीन का विस्तार, वेतन में भी बढ़ोतरी
पश्चिम-बंगाल की बीजेपी सरकार ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से मां कैंटीन योजना का विस्तार किया जाएगा, जहां सिर्फ 5 रुपए में अंडा, मछली और अन्य भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इससे प्रदेश में गरीबों को भरपेट भोजन मिलेगा।
Read Also: Daily Yoga: योगा करते समय जान लेनी चाहिए ये जरुरी बातें, वरना शरीर को उठाना पड़ेगा नुकसान
