Money Laundering Case: पंजाब के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच तेज कर दी है। मंगलवार सुबह जांच एजेंसी ने पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह कार्रवाई मोबाइल फोन के फर्जी नियात, जीएसटी धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई। ईडी की टीमें पंजाब के जालंधर और लुधियाना, उत्तर प्रदेश के नोएडा और बरेली समेत दिल्ली-एनसीआर के कई ठिकानों पर जांच कर रही है।
दरअसल, यह पूरा मामला हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि कंपनी ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों और मोबाइल फोन के फर्जी निर्यात के जरिए करोड़ों रुपए का गबन किया। इसी आधार पर जीएसटी रिफंड हासिल कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया है। बताया जा रहा है कि यह कथित घोटाला 100 करोड़ रुपए का है।
ईडी इससे पहले भी संजीव अरोड़ा को इस मामलें में गिरफ्तार कर चुकी हैं। फिलहाल वह गुरूग्राम की जेल में बंद है। जांच एजेंसियों का कहना है कि उनसे जुड़ी कुछ कंपनियां भी जांच के दायरे में है और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की जा रही है। आम आदमी पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसी पंजाब के व्यापारियों को परेशान कर रही है।
जांच एजेंसियों का दुरुप्रयोग- केजरीवाल
साथ ही व्यापारियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है। हम सब मिलकर ईडी का मुकाबला करेंगे। बीजेपी जांच एजेंसियों का दुरुप्रयोग कर रही है। ईडी और सीबीआई की मदद से विपक्षी दलों के नेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है। जांच एजेंसियों को जांच में कुछ नहीं मिलता। हम सब एकजुट होकर ईडी का सामना करेंगे। ईडी का कहना है कि हमारी जांच उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जा रही है।
Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान
