Patna Khan Sir Firing Case: पटना के मशहूर टीचर खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले में नया मोड सामने आया है। पुलिस ने जांच करते हुए खान सर के दो गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फायरिंग में प्रयोग किए गए हथियारों को भी जब्त कर लिया। पुलिस लगातार खान सर से पूछताछ कर रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें दो लोग फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। जांच में पता चला कि ये दोनों खान सर के ही सुरक्षा गार्ड हैं।
इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो लोग खुलेआम गोली चलाते दिख रहे हैं। बाद में जब इनकी पहचान हुई तो पता चला कि इनमें से एक शख्स पहले एक अन्य वीडियो में खान सर के साथ भी नजर आ चुका है। इसी वजह से पुलिस ने मामले को और गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। इससे पहले इस घटना को लेकर ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
यह कार्रवाई उस एफआईआर के आधार पर हुई थी जो कोचिंग से जुड़े एक स्टाफ ने दर्ज कराई थी। बता दें कि, बीते मंगलवार को कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग का दावा करने वाले खान सर ने अपना बयान बुधवार सुबह बदल लिया था। उन्होंने कहा था कि, माहौल इतना तनावपूर्ण था कि कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसके अलावा पटना पुलिस ने गोलीबारी की खबरों का खंडन किया था। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। कोचिंग परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Read Also: Surya Hatyakand: सीएम योगी ने पोंछे पीड़ित परिवार के आंसू, एक सदस्य को दी गई सरकारी नौकरी
छात्रों का प्रदर्शन जारी
बता दें कि, खान सर से भी कोचिंग के अंदर पुलिस ने पूछताछ की है। इधर, ज्ञान बिंदु के डारेक्टर की रिहाई के लिए छात्र सड़क पर उतरे हैं। कोचिंग से कारगिल चौक तक मार्च निकाला। कैंडल जलाकर रौशन आनंद की रिहाई की मांग की। इस प्रदर्शन में 5 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए।
Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान
