Aloo Vada Pav Recipe: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाना चाहते हैं तो आलू वड़ा पाव आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार आलू की स्टफिंग से भरा वड़ा पाव खाने में बेहद टेस्टी लगता है। लेकिन बाजार का ज्यादा तला भुना खाने में डर लगता हैं तो ऐसे में हम आपको आज घर पर ही बाजार जैसा स्वादिष्ट सुनहरा और कुरकुरा आलू वड़ा पाव बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है वो भी बड़ी आसानी से।
इसको बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, घर पर मौजूद चीजों में ही बनकर तैयार हो सकता है। आलू वड़ा पाव को अगर आप लाल सॉस और हरी चटनी के साथ परोसते हैं, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसका स्वाद इतना लाजवाब लगेगा कि अगर आप इसको एक बार खाएंगे तो बार-बार खाना पसंद करेंगे। शाम के नाश्ते में अगर एक बार ये आलू वड़ा ट्राई करेंगे तो हर बार यही खाएंगे। आपका सवाल होगा कि घर पर मार्केट जैसा आलू वड़ा कैसे बना सकते हैं, तो ये रही इसकी रेसिपी।
Ingredients:
सबसे पहले मसाला तैयार करें।
4 उबले हुए आलू
3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
आधा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
3-4 लहसुन की कलियां
आधा चम्मच राई
6-7 करी पत्ते
आधा छोटा चम्मच हल्दी
2 चम्मच हरा धनिया
1-2 चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
बेटर बनाने के लिए
1 कप बेसन
1/2 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 चुटकी अजवाइन
तलने के लिए तेल
और
जरूरत अनुसार पानी
अब आपको बताते हैं की आलू वड़ा पाव बनाते कैसे हैं।
सबसे पहले कढ़ाई में 1-2 चम्मच तेल डालें, उसको गरम होने दें, इसमें राई डाल दें, इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डाले करी पत्ता डालें, साथ में अदरक और लहसुन की कलियां भी डाल दें। फिर कुछ देर तक इनको भून लें। भुनने के बाद अब इसमें हल्दी डालें और मैश किए हुए आलू मिलाएं,और अंत में नमक और हरा धनिया मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। थोड़ा ठंडा होने पर इसके छोटे-छोटे बॉल बनाकर तैयार कर लें और उनको अलग रख लें।
घोल कैसे बनाएं:
एक बड़े बर्तन में बेसन डाले इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन और पानी डालकर अच्छे से मिला लें। इसका गाढ़ा और स्मूद घोल बनाकर तैयार कर लें।
आलू वड़ा कैसे तलें
आलू वड़ा तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल को गरम कर लें, इसके बाद आलू बॉल्स को तैयार किए गए बेसन के घोल में अच्छी तरह से डुबोएं और सावधानी से गरम तेल में डालें। इसे सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकने दें, स्टोव की फ्लेम मीडियम कर दें। इसके बाद आलू वडे को निकालकर थोड़ी देर टिश्यू में रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। फिर फ्रेश पाव में इसे लपेटकर खाएं। इस तरह अब मार्केट से भी बेहतर, चटपटा और कुरकुरा आलू वड़ा पाव घर पर ही बनकर तैयार है, स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसको लाल चटनी या हरी सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

