Ind vs Afg Test: टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया, सुंदर सुथार चमके

afganistan_GLpnlN7_r.jpg
India vs Afganistan

Ind vs Afg Test 2026: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को मैच के तीसरे दिन पारी से हरा दिया। मैच शनिवार को शुरू हुआ था और सोमवार दोपहर को तीसरे सत्र में समाप्त हो गया। इस मुकाबले को भारत ने शुभमन गिल की कप्तानी में पारी और 300 रनों से हरा दिया। टेस्ट इतिहास में यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने साल 2018 में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से हराया था।

भारत ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 564 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई और 152 रनों पर ढेर हो गई। बल्लेबाजी के विफल होने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी खेलने ऊतरी अफगानिस्तान की टीम 112 रनों पर सिमट गई। मैच में भारतीय कप्तान ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसले लिया था।

फॉलोऑन खेलते हुए भी अफगानी टीम की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रही। अब्दुल मलिक सिर्फ 8 रनों के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। यहां से अफगानिस्तान ने लगाातार अंतराल में विकेट खोए। सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने सबसे ज्यादा (42) रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज (24) रन और रहमत शाह (13) रन भी दोहरे अंकों तक पहुंचने में सफल रहे। भारतीय स्पिन गेंदबाजों वॉशिंगटन सुंदर ने चार और कुलदीप यादव ने तीन सफलताएं हासिल कीं। शराफुद्दीन चोटिल होने के चलते बैटिंग करने नहीं उतरे।

Read Also: 

ek_dum_nya_DkoHMBD_y.jpg
जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी

पहली पारी में सुंदर और सुथार चमके

भारतीय बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी में धमाल मचाया और उसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने 22 ओवर में 6 विकेट चटकाए। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को 3 और सुंदर को एक विकेट मिला। सुंदर ने बल्लेबाजी करते हुए शानदार फिफ्टी लगाई। दूसरी पारी में शानदार 4 विकेट झटके। उनके अलावा कुलदीप यादव ने 3 और एक-एक विकेट मानव सुथार और मोहम्मद सिराज को भी मिला।

kuldeep_RUFaiG0pvq.jpg
कुलदीप यादव और मानव सुथार

तीन वनडे मैचों की सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच केवल एक टेस्ट मैच खेला जाना था। अब दोनों देशों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 13 जून को खेला जाना है। इस सीरीज में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा खेलते हुए दिखाई देंगे। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। कोहली की जगह टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है। जायसवाल ने बीते साल वनडे प्रारुप में शानदार खेल दिखाया था।

Read Also: UP Panchayat Chunav: अब एक रुपया भी नहीं होगा खर्च, ग्राम प्रधानों में मच गया हड़कंप, योगी सरकार के नए आदेश ने बदला खेल

Read Also: Ind vs Ire: ‘वैभव सूर्यवंशी IN...सूर्यकुमार यादव OUT’, श्रेयस अय्यर को मिल जाएगी कप्तानी? टी-20 सीरीज के लिए इस दिन होगा ऐलान