Jharkhand Rajyasabha Chunav Results: एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी की जीत, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को बड़ा झटका

nathwani_fRMMyYolv.jpg
परिमल नाथवानी

Jharkhand Rajya sabha Chunav Results: बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने झारखंड में विपक्षी गठबंधन इंडी गठबंधन के दुर्ग में सेंध लगा दी है। दो सीटों के राज्यसभा चुनाव में मतदान के बाद आए परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत हो गई। निर्दलीय प्रत्याशी को बीजेपी ने समर्थन दिया था। इसके साथ ही महागठबंधन के घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने भी जीत हासिल की है।

राज्यसभा का सबसे दिलचस्प मुकाबला झारखंड में था, जहां जेएमएम की ओर से बैद्यनाथ राम ने ताल ठोंकी थी। हालांकि, उनकी जीत तय थी क्योंकि जेएमएम के पास 34 वोट थे यानी जरूरी 28 वोट से 6 वोट ज्यादा। तो वहीं टक्कर कांग्रेस के प्रणव झा और बीजेपी समर्थित निर्दलीय परिमल नाथवाणी के बीच थी। कांग्रेस के पास अपने 16 वोट थे और उसे जीत के लिए 12 वोट की जरूरत थी। ऐसे में कांग्रेस को जेएमएम के 6 एक्स्ट्रा वोट, आरजेडी के 2 वोट और लेफ्ट के 4 वोटों के भरोसे थी। लेकिन ये वोट कांग्रेस उम्मीदवार को नहीं मिल पाए। क्रॉस वोटिंग के कारण यह जीत बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के पाले में आ गई।

गौरतलब है कि, झारखंड राज्यसभा चुनाव में जेएमएम प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी जीते गए। जेएमएम प्रत्याशी को 31 वोट मिले और परिमल नाथवाणी को 28 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी जरूरी 28 वोट हासिल नहीं कर पाया। मतगणना के दौरान कुल तीन मतों को रद्द कर दिया गया, जबकि तीन मतों को होल्ड पर रखा गया। इन मतों को लेकर चुनाव अधिकारियों की तरफ से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Read Also: MP News: बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, सीएम मोहन यादव ने लोगों से मांगे सुझाव

सभी विधायकों ने किया वोट

बता दें कि, विधानसभा परिसर में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। राज्यसभा चुनाव में विधानसभा के सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे सदन में 100 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया विधानसभा के कमरा संख्या-42 में आयोजित की गई थी। अंतिम मतदाता के रूप में जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने अपना वोट डाला, जिसके साथ ही मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई।

Read Also: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा कल, चंपत राय को कार्यक्रम से दूर रहने का निर्देश

Read Also: Maharashtra Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की शिवसेना में फूट, संसदीय दल की बैठक से 6 सांसद गायब, शो कॉज नोटिस भेजने की तैयारी