NEET पेपर लीक मामला: रक्षा मंत्री के साथ शीर्ष मंत्रियों की हाई लेवल बैठक जारी, PMO के अधिकारी भी मौजूद

rajnath_singh_fOoD7nvsh.jpg
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले पर बढ़ते विवाद को लेकर सरकार अब एक्शन मोड में है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर बड़ी बैठक चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अधिकारी मौजूद हैं। जिसमें नीट-यूजीसी परीक्षा पेपर लीक, ग्रेस मार्किंग और अन्य शिकायतों के समाधान के लिए मंथन किया जा रहा है।

विवाद के केन्द्र में रही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के निदेशक जनरल अभिषेक सिंह को इस बैठक में तलब किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी और एनटीए निदेशक परीक्षा आयोजन में हुई अनियमितताओं और शिकायतों का साधा फीडबैक ले रहे हैं। बता दें कि, इस समय देश में नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर विवाद बढ़ रहा है और विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।  

छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन और विपक्ष की आलोचना के बीच केंद्र सरकार इस मामले की लगातार समीक्षा कर रही है और भविष्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की पुनरावृति ना हो इसके लिए जवाबदेही तैयार की जा रही है। हालांकि, अभी तक मामले में कोई घोषणा होगी या नहीं यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। बता दे कि, 3 मई को नीट परीक्षा आयोजित हुई थी और प्रश्नपत्र के लीक होने के बाद इसे 12 मई को रद्द घोषित कर दिया था। अब 21 जून परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Read Also: Karnataka: कर्नाटक में ‘शिव सरकार’ की ताजपोशी तय, सिद्धारमैया कल देंगे इस्तीफा, 30 मई को होगा शपथ समारोह

जानकारी के लिए बता दें कि, अब तक इस मामले में केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई धीरे-धीरे प्वाइंटस को जोड़ रही है और 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार लोगों में पुणे के केमिस्ट्री प्रोफेसर पी.वी. कुलकर्णी, लातूर के डॉक्टर मनोज शिरुरे, पुणे के भौतित विज्ञान के अध्यापक तेजस हर्षदकुमार शाह और अन्य शिक्षक एवं कोचिंग से जुड़े लोग शामिल हैं।

मामले में सीबीआई का कहना है कि, एनटीए से जुड़े कुछ अधिकारियों ने अपने पद और पहुंच का गलत इस्तेमाल किया है। जिससे परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक हो गए, जिन्हें आगे छात्रों और कोचिंग संचालकों तक पहुंचाया गया। एजेंसी लगातार मामले में गहनता के साथ जांच कर रही है और एक के बाद एक कड़ी खुल रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Also: मेटा ने कर दिया बड़ा धमाका, अब Facebook, Instagram और Whatsapp चलाने के लिए देने होंगे पैसे,

पढ़िए पूरा रिचार्ज प्लान