Ind vs Eng Rohit Sharma: इंग्लैंड में खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के बीच में धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी बल्लेबाजी प्रैक्टिस शुरू कर दी। टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक बेहद खराब रहा और टीम श्रंखला में 0-2 से पीछे चल रही है। अभी सीरीज में 2 मैच बचे हुए हैं। इस बीच हिटमैन रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में दस्तक दे दी है।
दरअसल, टी-20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे श्रंखला खेली जाएगी। इसके लिए रोहित शर्मा ने नेट प्रैक्टिस सेशन शुरू कर दिया है। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालने के लिए तय समय से पहले लंदन पहुंचकर अभ्यास शुरू कर दिया। इसके साथ ही सीरीज में हमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी खेलते हुए दिखाई देंगे।
इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान के साथ तीन दिवसीय मैचों की सीरीज खेली थी। इस सीरीज को 3-0 से भारत ने अपने नाम किया था। रोहित शर्मा ने इसमें एक फिफ्टी के साथ शानदार 143 रन बनाए थे हालांकि, विराट कोहली चोट के चलते इस सीरीज से दूर रहे थे। इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली श्रंखला में रोहित शर्मा के साथ मैदान पर ताल ठोकते नजर आएंगे।
इंग्लैंड में रोहित शर्मा का प्रदर्शन
इंग्लैंड की सरजमी पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। यहां पर खेलते हुए उन्होंने 27 पारियों में 64.90 की शानदार औसत से 1428 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 7 फिफ्टी निकली है। सबसे खास बात यह है कि उनके 7 शतकों में से 5 शतक उन्होंने 2019 एकदिवसीय वर्ल्डकप के दौरान लगाए थे। किसी एक वर्ल्ड कप संस्करण में पांच शतक लगाने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं, जो आज भी एक रिकॉर्ड है।
उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा को हाल ही में भारत सरकार ने देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री से सम्मानित किया था। रोहित अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में 20,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनके नाम 50 इंटरनेशनल शतक और 112 अर्धशतक दर्ज हैं। मौजूदा समय में भी रोहित शर्मा ओपनिंग में आकर तेजी से रन बनाते हैं और वह शुरू में विपक्षी गेंदबाजों पर हावी होकर खेलते हैं जिससे मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव नहीं बनता है। पिछली सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ भी वह तेजी से रन बनाने में कामयाब रहे हैं।
Read Also: ODI WC 2027: वनडे विश्वकप में खेलेंगे रोहित-विरोट, BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान
