Health:  मानसून का मौसम और गरमा-गरम भुट्टा, स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी है खजाना

corn_TJUc4OqXO.jpg

Benefits of Corn: मानसून के साथ-साथ मौसम भी सुहावना हो जाता है और सड़क किनारे भुट्टे की खुशबू हर किसी का मन लुभा लेती है। नींबू, मसाला और नमक के साथ गरमा-गरम भुट्टा एक अलह ही स्वाद देता है। इस मानसूनी मौसम में हर कोई भुट्टे का दिवाना हो जाता है। लेकिन क्या जानते हैं यह देशी स्नैक स्वाद ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। भुट्टा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और कुछ राज्यों में इसका प्रयोग दूध बनाने में किया जाता है। भुट्टे में फाइबर, फोलेट, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को काफी लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में भुट्टा स्वाद के साथ-साथ कैसे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।  

मजबूत पाचन तंत्र

मानसून के मौसम में अक्सर कुछ लोगों को पाचन की समस्या रहती है जिससे कब्ज और गैस की समस्या हो जाती है। भुट्टा खाने से इसमें राहत मिलती है क्योंकि भुट्टा में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि हमारी पाचन क्रिया के लिए बेहद लाभदायक होता है।

मोटापा में मदद

भुट्टा में फाइबर होने से पेट भरा रहता है और बार-बार खाने से बचा जाता है जिससे यह मोटापा में काफी मददगार साबित होता है। हालांकि, भुट्टे को मक्खन और ज्यादा नमक के साथ खाने से बचना चाहिए।

आंखों के लिए लाभदायक

भट्टा सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता, बल्कि यह आंखों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे कैरोटेनॉयड्स भी पाए जाते हैं। ये दोनों पोषक तत्व आंखों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, और आंखों को तेज रोशनी तथा ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने में भूमिका निभा सकते हैं।

Read Also: Health: पथरी का रामबाण इलाज है बालम खीरा, इसके औषधीय गुण कर देंगे हैरान, फल और तना दोनों पोषक तत्वों से भरपूर

कोलेस्ट्रॉल में मददगार

भुट्टा दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह ग्लूटेन फ्री होता है और इसमें फैट की मात्रा भी अपेक्षाकृत कम होती है। कॉर्न में मौजूद फैट का एक बड़ा हिस्सा पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है, जिसे संतुलित मात्रा में डाइट का हिस्सा बनाना हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। इसके अलावा भुट्टे में पाया जाना वाला फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मैनेज करने में मदद कर सकता है।

Read Also: Health : बारिश के मौसम में बीमारियों से बचाएगा तुलसी, काली मिर्च और लौंग का काढ़ा, जानिए फायदे और बनाने का सही तरीका

Read Also: Sawan Vrat Recipes: सावन व्रत में ट्राई करें साबूदाने से बनने वाली ये टेस्टी रेसिपीज, हर बाइट में मिलेगा लाजवाब स्वाद