Lifestyle: बरसात के मौसम में ऐसे बनाए रखें घर की खूबसूरती, सुरक्षा के लिए बरते ये सावधानियां

ghar_bVfOOnYu4.jpg

Home Safety Tips In Rain: गर्मी के बाद बरसात का मौसम राहत और आफत दोनों के साथ दस्तक देता है। झमाझम बारिश से एक ओर जहां तापमान में गिरावट दर्ज होती है और मौसम सुहावना हो जाता है तो वहीं कई तरह की चुनौतियां हमारे सामने खड़ी हो जाती है। इनमें घर की खूबसूरती और सुरक्षा के साथ-साथ खुद की सेफ्टी शामिल है। बरसात के मौसम में अमूमन घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं होता। बरसात में ज्यादातर लोग घर के अंदर रहना पसंद करते हैं। ऐसे में आप फिर भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं रहते हैं। घर के अंदर कुछ अहम बातों को नजरअंदाज करके अपने लिए खतरा पैदा कर लेते हैं।

बारिश के मौसम में भूस्खलन, ओलावृष्टि और जलभराव की खबरें आम हो जाती हैं। सरकार भी किसी अप्रिय हादसे से बचने के लिए लोगों को घरों में रहने की अपील करती है। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी जाती है। ऐसे में हमें खुद घर की सुरक्षा और खूबसूरती बनाए रखने के लिए कदम उठाने चाहिए। नमी और बारिश के मौसम में हम घर को तरोताजा और खूबसूरत बना सके।

बरसात में बरतें सावधानियां...

बरसात के मौसम में बारिश के पानी को घर में अंदर आने से रोकना चाहिए। इससे घर को रिसाव से बचाया जा सकता है।

घर के बाहरी हिस्सों में वाटरफ्रूफ पेंट करने से पानी को अंदर घुसने से रोका जा सकता है। इससे पानी का रिसाव नहीं होगा और बाहरी हिस्सों पर दाग धब्बे नहीं लगेंगे।

बरसात के मौसम में घर की छत की जल निकासी प्रणाली को चेक करना चाहिए। इससे छत को कोई नुकसान होता है।

अपनी छत पर पानी नहीं भरने देना चाहिए, बरसात आने से पहले ही रिसाव और दरारों को अच्छी तरह से ठीक कर लेना चाहिए।

Read Also: Lifestyle: चिलचिलाती गर्मी में रहना चाहते हैं कूल और हाइड्रेट, अपनाएं ये ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे ऊर्जावान

बंद अलमारियों में नमी और दुर्गंध को दूर रखने के लिए आप नीम के पत्ते और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गीले रेनकोट और छाते को अलग जगह पर टांगना चाहिए।

बालकनी को बारिश के पानी से बचाएं। इसके अलावा अच्छे सुगंध वाले पुष्प पौधों को लगाया जा सकता है।

घर की पेंट्री को साफ सुथरा और व्यवस्थित रखें।

कीटों और कॉकरोच को दूर रखने के लिए प्राकृतिक कीटनाशक स्प्रे का प्रयोग करें।

मानसून के मौसम में इन सब सावधानियों को ध्यान में रख कर आप घर को सुरक्षित और तरोताजा रख सकते हैं।

Read Also: Lifestyle: चिलचिलाती गर्मी में इन स्टेकेशन पर जाने का बनाइए प्लान, कूल-कूल एहसास के साथ होगी समय और पैसे की बचत

Read Also: Health: वजन कंट्रोल से लेकर चमकदार स्किन तक फायदेमंद हैं खरबूजे के बीज, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान