LPG Cylinder Delivery:बस 10 मिनट में मिलेगा गैस सिलेंडर, स्विगी इंस्‍टामार्ट की नई सुविधा से खत्म होगी टेंशन, जानिए पूरी डिटेल

image
LPG gas cylinder delivery

LPG Cylinder Delivery: देश में पहली बार एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी। इंस्टामार्ट और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की साझेदारी के बाद ग्राहकों को अब ऐप के माध्यम से एलपीजी सिलेंडर ऑर्डर करने की सुविधा मिल गई है। जिसके बाद सिर्फ कुछ ही मिनटों में LPG  गैस सिलेंडर आपके घर तक पहुंच जाएगा। यानी अब आपको पहले की तरह 15 दिन पहले बुकिंग नही करनी पड़ेगी, और आप तुरंत बुक करके तुरंत डिलीवरी की सुविधा पा सकेंगे। वहीं कंपनी का दावा है, कि यह भारत की अपनी तरह की पहली क्विक-कॉमर्स एलपीजी डिलीवरी सेवा है। जिसके तहत चुनिंदा गैस सिलेंडर बेहद कम समय में ग्राहकों के घर तक पहुंचाए जाएंगे। जिसकी शुरुआत बेंगलुरु से की गई है और आने वाले समय में इसे देश के अन्य शहरों में भी विस्तार देने की योजना है।

बिना कनेक्शन के भी मिलेगा सिलेंडर

आपको बता दें। कि इंस्टामार्ट और HPCL के बीच हुई इस साझेदारी के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने अपना नया 10 किलोग्राम का HP नव्या कंपोजिट LPG सिलेंडर भी लॉन्च किया है। इसके साथ ही अब ग्राहक 5 किलोग्राम के मेटल एलपीजी सिलेंडर का भी ऑर्डर कर सकेंगे। नया HP नव्या सिलेंडर की सबसे खास बात है। कि यह पहले सिलेंडरों की तुलना में काफी हल्का है। इसके अलावा यह जंग नहीं पकड़ता। वहीं इसके पारदर्शी बॉडी डिज़ाइन के जरिए अब ग्राहक सिलेंडर में बची गैस का स्तर आसानी से देख सकेंगे।

सबसे अच्छी बात यह हैं कि अब सिलेंडर मंगाने के लिए आपको LPG कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होगी। कंपनी का कहना हैं कि छात्र, किराए के मकानों में रहने वाले और छोटे परिवार भी बिना घरेलू गैस कनेक्शन के आसानी से ऐप के माध्यम से सिलेंडर ऑर्डर कर पाएंगे।

KYC की होगी जरूरी

अगर आप पहली बार इंस्टामार्ट से LPG सिलेंडर ऑर्डर करते हैं। तो आपको KYC और कुछ जरूरी दस्तावेज पूरे करने होंगे। इसके बाद अगली बार जब भी आप सिलेंडर आर्डर करेंगे। तो उसे रिफिल ऑर्डर माना जाएगा, और डिलीवरी के समय आपसे खाली सिलेंडर वापस ले लिया जाएगा। इसके अलावा इंस्टामार्ट पर मिलने वाले सभी सिलेंडर HPCL के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए ही ग्राहकों तक पहुंचाए जाएंगे। जो सभी जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे।

इस क्विक डिलीवरी सेवा पर इंस्टामार्ट के CEO का बयान भी सामने आया हैं जिसमें उन्होंने कहा- कि कंपनी ने यह विस्तार किराने के सामान से आगे बढ़कर ग्राहकों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए किया है।

Read Also:Ganga Protection Movement: सोनम वांगचुक के अनशन के बीच क्यों याद आए IIT प्रोफेसर जीडी अग्रवाल? जिन्होंने मां गंगा के लिए दे दी थी अपनी जान"

Read Also:Indian history:जब रोल्स रॉयस से उठवाया गया कूड़ा पढ़िए अंग्रेजो का घमंड तोडने वाले हिंदू राजा की दिलचस्प कहानी