Ind vs Eng: विश्व रिकॉर्ड के नजदीक पहुंचे अभिषेक शर्मा, 35 रन बनाते ही रचेगा इतिहास, पीछे छूट जाएंगे बड़े-बड़े धुरंधर

abhishek_record_jKp3nUHSN.jpg

Ind vs Eng Abhishek Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टी-20 मैचों की सीरीज का आज चौथा मैच खेला जाएगा। ब्रिस्टल में होने वाले इस मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा इतिहास रचने के करीब है। वह 35 रन बनाते ही टी-20 में 6,000 रन पूरा कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह पूरी दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन जाएंगे क्योंकि ये कारनामा अब तक सबसे कम गेंदों पर किसी ने नहीं किया है। यह जादुई रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम होने जा रहा है।

युवा भारतीय ओपनर ने अब तक टी-20 करियर में केवल 3378 गेंदों का सामना किया है और 5965 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। फटाफट क्रिकेट में अब तक सबसे कम गेंद खेलने के हिसाब से 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है। रसेल ने यह कारनामा 3550 गेंद खेलकर किया था। ऐसे में आज अभिषेक शर्मा के पास बड़ा मौका है हालांकि सीरीज का अभी एक और मैच खेला जाना है।

अगर आज अभिषेक 50 गेंद खेलकर भी 35 रन बना डालते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में गेंद खेलने के हिसाब से सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत की ओर से गेंद खेलने के हिसाब से सबसे तेज 6000 रन सूर्यकुमार यादव ने बनाया है। सूर्या ने 4017 गेंद खेलकर 6000 रन टी-20 में पूरे किए थे।

गेंद खेलने के हिसाब से रन...

आंद्रे रसेल- 3550 गेंद

ग्लेन मैक्सवेल- 3890 गेंद

कीरोन पोलार्ड- 3918 गेंद

क्रिस गेल - 4008 गेंद

सूर्यकुमार यादव- 4017 गेंद

Read Also: Rainfall Live Update: उत्तर प्रदेश में मानसून का तांडव, सड़कें धंसी, जनजीवन का हाल बेहाल, अब तक 4 मौतें

Read Also: Cricket: जिंबाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, संजू को नहीं मिली जगह, रिंकू सिंह की वापसी