Yuvraj Singh In Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का 19वां सीजन बीत चुका है लेकिन फ्रेंचाइजियों ने आगामी सीजन के लिए अपनी प्लानिंग को बनाना शुरू कर दिया है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई हैं, वह आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा रोल निभाने वाले हैं। युवराज सिंह के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ के सदस्य रहे हैं, ऐसे में उनकी भी वापसी तय मानी जा रही है। दोनों लेफ्टी बल्लेबाज टीम की बल्लेबाजी मजबूत करने और टीम प्लानिंग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आईपीएल के 20वें सीजन में सिक्सर किंग दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच की भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले युवराज सिंह इस समय युवा खिलाड़ियों के लिए मेंटर की भूमिका को निभा रहे हैं जिसमें अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या का नाम प्रमुख तौर पर शामिल हैं। यह तीनों खिलाड़ी जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हैं। इन तीनों पंजाब के बल्लेबाजों को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। आईपीएल के बीते सीजन में यह बल्लेबाज गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थे। लेकिन, अब युवराज सिंह आधिकारिक तौर पर आईपीएल में कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।
DC में बदलाव संभव
गौरतलब है कि, आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद शानदार रही थी लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा तो टीम का प्रदर्शन नीचे गिरता चला गया। लीग स्टेज के 14 मुकाबले समाप्त होने के बाद डीसी की टीम ने 7 मैचों में जीत और 7 मैचों में हार का सामना किया था। जिसके बाद टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई। इसके अलावा कप्तान अक्षर पटेल और हेड कोच हेमंग बदानी को कई फैसलों के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा। अब आगामी सीजन में टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों में बदलाव देखा जा सकता है।
Read Also: IPL 2027: अगले साल जल्दी शुरू हो जाएगा IPL, 15 मई को खेला जाएगा फाइनल मैच, संभावित तारीखें आई सामने
