Maharashtra Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की शिवसेना में टूट, संसदीय दल की बैठक से 6 सांसद गायब, शो कॉज नोटिस भेजने की तैयारी

sanjay_pc_xcmj9DFcn.jpg
संजय राउत, राज्यसभा सांसद

Maharashtra Shiv Sena UBT Crisis: महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राउत के घर पर संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई, इसमें से पार्टी के 6 सांसद नदारद रहें। इसको लेकर अनिल देसाई ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो से बात हो गई है और सांसदों को शो कॉज नोटिस भेजने की तैयारी हो रही है।  

शिवसेना संसदीय दल की बैठक में अरविंद सावंत, राजा भाऊ बाजे और अनिल देसाई शामिल हुए। संजय राउत राज्यसभा सांसद हैं जबकि अन्य तीन लोकसभा सांसद हैं। गुरुवार सुबह उद्धव ठाकरे गुट के सांसद अरविंद सावंत दिल्ली स्थित अपने आवास से निकले और संजय राउत के आवास पहुंचे। इस बैठक में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। इस बीच संजय राउत ने एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी ने महाराष्ट्र जैसे राज्य की जो हालत की है, उसके लिए इतिहास बीजेपी को कभी माफ नहीं करेगा।

शिवसेना यूबीटी गुट के पास इस समय 9 सांसद है और कयास लगाए जा रहे हैं कि 6 सांसद पाला बदल सकते हैं। इससे पहले शिवसेना में साल 2022 में फूट हुई थी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना का दूसरा गुट बना था। तत्कालीन विधायकों ने शिंदे के साथ गुट बदल लिया था और उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत शुरू कर दी थी। शिंदे गुट ने बीजेपी के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाई थी।

बाद में शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह शिंदे गुट को मिल गया था जिसके बाद उद्धव ठाकरे को अपनी शिवसेना का नाम यूबीटी रखना पड़ा था। अब ऐसे में एक बार फिर से सियासी सुगबुगाहट तेज है कि उद्धव ठाकरे गुट में एक बार फिर से फूट पड़ी है और 6 सांसद पाला बदलकर अलग गुट बना सकते हैं।

Read Also: Punjab Nikay Chunav 2026: विधानसभा चुनाव से पहले पास हुई AAP, 958 वार्डों में मिली जीत, अबोहर में कमल खिला, जानें कांग्रेस और SAD का हाल

इन सांसदों की पाला बदलने की संभावना...

संजय जाधव (परभणी)

भाउसाहेब वाकचौरे (शिर्डी)

ओमराजे निंबलकर (धाराशिव)

संजय दिना पाटिल (मुंबई)

संजय देशमुख (यवतमाळ-वाशिम)

नागेश पाटिल आष्टिकर (हिंगोली)

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि हमने नदारद सांसदों को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। यह एक संगठनात्मक और संवैधानिक प्रक्रिया होती है जिसका हम लोग पालन कर रहे हैं। जो सांसद पार्टी की बैठक में शामिल नहीं हुए पार्टी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नदारद सांसद शिंदे गुट के संपर्क में हैं, यूबीटी गुट में टूट संभव है।

Read Also: G7 Summit: ‘होर्मुज का खोला जाना बेहद जरुरी’, ट्रंप से बोले PM Modi, भारतीय नाविकों की सुरक्षा

प्राथमिकता

Read Also: UP: कानपुर में पेट्रोल पंप का खेल….40 लीटर टंकी में आया 52 लीटर तेल, गाड़ी मालिक के उड़ गए होश