Paper Leak Law: भारत सरकार लाएगी नया कानून, 10 साल की सजा, 10 करोड़ का प्रावधान, पढ़िए पूरी जानकारी

modi_cabinet_KYMmLIQ6U.jpg

Paper Leak New Law: नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आई है। केन्द्र की मोदी सरकार अब पेपर लीक को लेकर नया कानून लाने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस कानून तहत तीन महीने में फैसला आ जाएगा। इस कानून में 10 साल की जेल का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा जुर्माने के तौर पर 10 करोड़ का प्रावधान भी है। हालांकि, अभी इस कानून को लेकर कैबिनेट की बैठक जारी है, जिसमें कानून के प्रावधानों पर चर्चा हो रही है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधी रात ऐलान के साथ ही साफ हो गया था कि पेपर लीक को लेकर बड़ा एक्शन होने वाला है। साथ ही, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक तक सरकार सीधे पहुंची। सरकार के दो बड़े मंत्री, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह आधी रात के बाद मेदांता अस्पताल पहुंचे, सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया, जिसके बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया।

प्रधानमंत्री ने आधी रात को वीडियो जारी करके कहा था कि सरकार पेपर लीक वाले मुद्दे बहुत गंभीर है और पेपर लीक पर कड़ा कानून बनाया जाएगा। यह सिर्फ पेपर लीक से जुड़ा होगा। आज हो रही कैबिनेट की बैठक में इस कानून के प्रावधानों पर चर्चा हो रही है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस कानून को संसद में पेश किया जाएगा। सदन में इस कानून को पास कराने की कोशिश की जाएगी। पीएम मोदी के वीडियो संदेश से साफ हो गया था कि बनने वाला कानून काफी कड़ा होगा।

Read Also: Ind vs Afg: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, विराट कोहली चोट के कारण बाहर

वांगचुक ने खत्म किया अनशन

पीएम मोदी के इसी वीडियो मैसेज के बाद गुरुग्राम के हॉस्पिटल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल को खत्म कर दिया। बीते 28 जून से सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर थे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म की। सरकार ने वांगचुक को विश्वास दिलाया कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स पर एक्शन नहीं होगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार सोनम वांगचुक की सभी मांगों पर गंभीरता के साथ विचार करेगी।

Read Also: Congress Protest: राहुल गांधी का इंडी गठबंधन सांसदों के साथ विरोध मार्च, पुलिस ने रास्ते में लगाए बैरिकेड्स

Read Also: UP: अमरोहा में एक दुल्हा...तीन दुल्हन, सगी बहनों ने कैमरामैन को बनाया जीवनसाथी, विरोध करने पर दिया रामायण का उदाहरण