Assam Plane Crash: जोरहाट में IAF का प्लेन क्रेश, जोरहाट में लैंडिंग के समय हुआ हादसा

plane_crash_wmbT_YFid.jpg

Jorhat IAF Plane Crash: भारतीय वायुसेना का का विमान AN-32 असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, विमान में लैंडिंग के समय एक विस्फोट और उसके बाद आग लग गई। यह हादसा विमान के संचालन के समय हुआ। एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और आपातकाल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान लैंडिंग स्ट्रिप पर नहीं लैंड कर सका था, बल्कि एयरसबेस के उबड़-खाबड़ और घास वाले हिस्से में उसकी लैंडिंग हुई। लैंडिंग के समय यह हादसा हो गया। विमान नियमित उड़ान पर था। जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के समय धमाका हुआ और विमान दो हिस्सों में बंट गया। विमान में सवार क्रू और अन्य सैन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 मौके पर पहुंचे सैन्य अधिकारी

भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता का कहना है कि, यह घटना तब हुई जब एयरक्राफ्ट रोरिया इलाके में भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर लैंड कर रहा था। भारतीय वायुसेना के सीनियर अधिकारी इलाके में पहुंच गए हैं और अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कोई कैजुअल्टी हुई है या नहीं। मौके पर मौजूद अधिकारी लगातार जांच कर रहे हैं।

Jaspal Rana Passes Away: दिग्गज शूटर और मनु भाकर के कोच का निधन, देश के लिए जीते कई मेडल, PM ने जताया दुख