Bihar: पाटलिपुत्र स्टेशन पर नाराज छात्रों का बवाल, ट्रेन में जमकर तोड़फोड़, IG सहित कई पुलिसकर्मी जख्मी

patna_violence_lQASnS8jx.jpg
पाटलिपुत्र स्टेशन पर प्रदर्शन करते छात्र

Patna Student Protest: बिहार की राजधानी पटना के पास स्थित पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बीती रात जमकर बवाल हो गया। एग्जाम स्पेशल ट्रेन को लेकर नाराज छात्रों ने जमकर हंगामा काटा और ट्रेन में तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रण करने पहुंची पुलिस टीम भी प्रदर्शनकारियों के निशाने पर आ गई जिसमें आईजी समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी।  

दरअसल, बिहार पुलिस मद्य निषेध कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 जून से 17 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है जिसमें 4,128 पदों के लिए करीब 16 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा के राज्यभर में 500 सेंटर बनाए गए, लिहाजा परीक्षा के केंद्र दूर थे इसलिए छात्र ट्रेन के भरोसे थे। वहीं, सरकार की ओर से परीक्षा स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही थी लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले पाटलिपुत्र स्टेशन पर पर्याप्त व्यवस्था न होने और कई ट्रेनों के लेट होने की वजह से छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर ही जमकर पथराव किया और ट्रैक को जाम कर दिया।

जिसके बाद हंगामे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने घटना स्थल पर पहुंची। देखते ही देखते हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी स्टेशन पहुंच गए। लेकिन पुलिस के समझाने के बाद भी छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों का प्रदर्शन देखते ही देखते उग्र हो गया। नाराज छात्रों ने स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा किया और कई ट्रेनों में तोड़फोड़ की। स्थिति तब और बिगड़ गई, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव शुरू हो गया। इस पत्थरबाजी में मौके पर मौजूद आईजी जीतेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब भीड़ नहीं मानी तो बल प्रयोग का सहारा लेना पड़ा। उग्र प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया। इसके अलावा स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की।  

इसके बावजूद काफी देर तक स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही और कई ट्रेनों में देरी हुई तो कुछ ट्रेनों के रूट बदलने पड़े। लेकिन बाद में धीरे-धीरे भीड़ को तितर-बितर किया गया और स्थिति पर काबू पाया जा सका। फिलहाल, पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच की जा रही है।

Read Also: Weather Monsoon Update: देश में जल्द हो जाएगी मॉनसून की एंट्री, यूपी के 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

इस पूरे मामले को लेकर पटना जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन ने बताया कि देर रात प्रशासन को ट्रेन व्यवस्था को लेकर कुछ लोगों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे और प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे और मौके पर दो स्पेशल ट्रेनें भी उपलब्ध थीं, लेकिन प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद हालात बिगड़ गए। पुलिस बल ने मौके पर जाकर हालात को काबू में किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read Also: Shamli Conversion Case: ‘आयुष से बने मोहम्मद अली’ केस में कोर्ट सख्त, चांदनी कुरैशी और पिता की जमानत खारिज, संपत्ति के लालच में बुना जाल

Read Also: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया दो दिनों के लिए अलर्ट