Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। मैनचेस्टर मुकाबले में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की है। यह हार भारतीय टीम की लगातार तीसरी हार है। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार के बाद सीरीज गंवाई थी। इस मैच में भारतीय कप्तान अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और 20 ओवर्स में 190 रनों का स्कोर बनाया था।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पारी शुरू में लड़खड़ा गई थी, लेकिन जैकब बेथेल के नाबाद 76 रनों की पारी की बदौलत इंग्लिश टीम जीत गई। इस हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की जीत का इंतजार और बढ़ गया। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2021 में लगातार तीन टी-20 मैचों में हार का सामना किया था। अब सूर्या की कप्तानी के बाद ऐसा हुआ है।
श्रेयस को टी-20 विश्वकप जीतने के बाद सूर्या कुमार यादव की जगह पर कप्तानी सौंपी गई हैं, इस बाबत सूर्या को टीम में भी नहीं चुना गया। अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो रहा है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद अब टीम पर सीरीज का खतरा मंडरा रहा है। बाकी के बचे तीनों मैचों को भारतीय टीम को जीतना होगा। अगर सम्मान बचाना है तो कम से कम दो मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी।
टीम इंडिया का मौजूदा प्रदर्शन देखा जाए तो यह काम मुश्किल लग रहा है। सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम में बदलाव की संभावना दिख रही है। भारतीय टीम की गेंदबाजी इस मैच में बेहद खराब रही और स्पिनर रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 60 रन लुटा दिए साथ ही 11 एक्स्ट्रा रन दिए। मैनचेस्टर मुकाबले में नो बॉल टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बनी रही।
अय्यर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
इसके इतर टी20 इंटरनेशनल में श्रेयस अय्यर के नाम ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड अब जुड़ गया है जो इससे पहले ऐसी स्थिति का किसी भी भारतीय कप्तान ने सामना नहीं किया था। टी20 में भारतीय टीम की तीन या उससे अधिक मैचों में कप्तानी संभालने वाले खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर सिर्फ पहले ऐसे कप्तान हैं जिनके नेतृत्व में पहले चार मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं हो सकी है। वहीं टीम इंडिया ने साल 2021 के बाद पहली बार तीन लगातार पूरे हुए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में हार का सामना किया है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच जो चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया था वह बारिश के चलते धुल गया था।
