Parliament Monsoon Session: आज सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया। यह सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान केन्द्र की मोदी सरकार 7 बिल लाने जा रही है। विपक्ष सरकार को नीट पेपर लीक और राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर घेरने को तैयार है। इसके अलावा महिला आरक्षण बिल और परिसीमन को लेकर संस्पेस बना हुआ है। वहीं सत्र शुरू होने से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर विपक्ष के वॉकआउट ने सत्र शुरू होने से पहले ही सियासी पारा चढ़ा दिया है।
कौन-कौन से विधेयक होंगे पेश
मानसून सत्र के दौरान कुल 19 बैठकें होने जा रही हैं। केन्द्र की मोदी सरकार संसद में 7 बिल पेश करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् बिल पेश होगा। इसके अलावा महिला आरक्षण, आयकर विभाग संशोधन बिल समेत सात बिल पेश होंगे।
इनकम टैक्स संशोधन बिल
सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल
जन्म और मृत्यु पंजीकरण बिल
राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन बिल
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास संशोधन बिल
विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक
-
विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक
Read Also: CJP Protest: अस्पताल में भर्ती वांगचुक की पत्नी की दो टूक, ‘मेरी सहमति के बिना कुछ मत देना’
सत्र से पहले पीएम का संबोधन...
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मीडिया से रूबरू हुए। संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने युवाओं को संदेश दिया तो साथ ही बिना किसी का नाम लिए 56 साल के युवा पर तंज कसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये सत्र काफी ऐतिहासिक है और इसमें सरकार कई अहम बिल लाने वाली हैं।
उन्होंने विपक्षी दलों से सकारात्मक रवैया अपनाने और सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप चलाने की अपील की। कहा कि हमारी जिम्मेदारी देश हित के लिए कार्य करने और लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने की है। इससे देश का कल्याण तो होता ही है, साथ ही जीव मात्र का कल्याण होता है। इसलिए हम यही प्रार्थना करते हैं कि मानसून भी प्रोएक्टिव रहे और सत्र भी प्रोएक्टिव रहे।
Read Also: Gujarat Blast: अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, अब तक 8 लोगों की मौत, PM Modi ने जताया दुख
