Weather Live Update: दिल्ली और एनसीआर के लोगों को अभी झुलसाती गर्मी से राहत मिलने के आसार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दो दिनों के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते अगले दो दिनों के लिए तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी और पारा 40 डिग्री के पार जाने की संभावना नहीं है। सोमवार एक जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावनाएं हैं। सोमवार के साथ-साथ मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
इन दिनों आसमान आंशिक रूप से आसमान बादलों से ढका रहेगा और किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक गर्मी का प्रकोप कम रहेगा। लगातार बादल छाने, हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को लू और उमस से राहत मिलेगी।
शुक्रवार शाम को हुई भारी बारिश के कारण सहारनपुर जिला स्थित सिद्धपीठ माता शाकुंभरी देवी मंदिर में अफरा-तफरा मच गई। शिवालिक पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के कारण पानी का तेज बहाव मंदिर परिसर के आस-पास आ गया, जिसमें कई श्रद्धालु और वाहन बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
बताया जाता है कि, बहाव इतना तेज था कि अपने साथ ट्रैक्टर-ट्राली को भी बहा ले गया, कई वाहन भी इस बहाव में अभी लापता हैं। हताहतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस-प्रशासन का रेस्क्यू लगातार जारी है और अभी श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर में नहीं आने की अपील की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पानी का बहाव इतना तेज था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और महिला श्रद्धालु का शव एक किमी दूर से बरामद हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
Read Also: MP: सीधी में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, एक साल में 53 मातृ महिलाओं की मौत, विभाग ने जारी किया नोटिस
बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा मौत
तेज बारिश और हवा के कारण उत्तर प्रदेश में 31 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में सबसे अधिक 10 मौतें बुंदेलखंड क्षेत्र में दर्ज की गईं। बांदा और हमीरपुर में तीन-तीन लोगों की जान गई। इसके अलावा रायबरेली, अंबेडकरनगर, कौशांबी, प्रतापगढ़, आजमगढ़, बलिया, भदोही, देवरिया, आगरा, मथुरा, उन्नाव और फतेहपुर समेत कई जिलों में भी मौतों की सूचना प्रशासन को मिली है, जिसकी जांच जारी है।
Read Also: डॉन 3: Ranveer Singh और farhan akhtar के विवाद में कूदे सलमान, अब कराएंगे सुलह
