Firozpur Hadsa: पंजाब के फिरोजपुर में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार अपने मृतक परिजनों की अस्थियां विसर्जित करने के लिए डेरा ब्यास जा रहा था। रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे के समय स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत बचाव कार्य में जुट गए।
हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव हुसैनशाह के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में परिवार और रिश्तेदारों समेत 25 से 30 लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित हो गया और दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया।
मृतकों में लोगों में पांच महिलाएं और एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप में बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Read Also: Don-3 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा नोटिस, सांसद कंगना रनौत ने किया सपोर्ट
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल कराया गया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के 25 से 30 अपने किसी परिजन की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे जिसमें कई रिश्तेदार भी शामिल थे। आज सुबह उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया। शुरुआती जांच में मामला आमने-सामने की टक्कर का लग रहा है, लेकिन हादसे की असली वजह जानने के लिए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
