Weather Update: देश के 19 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें 20 जून का ताजा अपडेट

barish_2_se6Vk8XhF.jpg

Weather 20 June IMD Update: उत्तर भारत में प्री मानसून के बावजूद भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में आज शुक्रवार को जमकर गर्मी पड़ी। तेज धूप और उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहें। दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने 19 राज्यों में आंधी और भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने बताया की 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ेगा। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी अगले सप्ताह तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

 इन राज्यों में अलर्ट जारी

 IMD के मुताबिक, पश्चिम-बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड, कोंकण-गोवा, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश के आसार है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में 50 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकता है।

 कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

 मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 20 जून को राजधानी दिल्ली में आंधी चलने की संभावना जताई है। इस दौरान हल्की बारिश के भी आसार बने हुए हैं। इसके अलावा राजधानी के मौसम में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। रविवार को भी राजधानी के मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इस दौरान आंधी और बूंदाबांदी का मौसम बना रहेगा।

Read Also: Chandni Chowk Street Food: अगर दिल्ली आएं तो चांदनी चौक की सैर जरूर करें, आपको दीवाना बना देगा इन स्ट्रीट फूड का जायका

 कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

 राष्ट्रीय राजधानी के अलावा उत्तर प्रदेश में भी मौसम राहत देने वाला नहीं है। आईएमडी ने हल्की बारिश और लू का अलर्ट जारी किया है। 20 जून से लेकर 24 जून तक बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत, संभाल, बरेली, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, उन्नाव, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर शहर में लू चलने की संभावना जताई है। 24 जून को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती हैं।

Read Also: Lifestyle: तेजी से करना चाहते हैं पेट की चर्बी कम, तो न जिम और न डाइटिंग, बस इन योगासन को अपनाएं